ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा’: प्रशांत किशोर

UB India News by UB India News
December 11, 2022
in अन्य विपक्ष, पटना
0
पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा’: प्रशांत किशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जन सुराज यात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवाद का ढोंग करने वाले लोगों ने बिहार को अशिक्षित और मजदूरों का राज्य बना दिया है। बिहार के लोग अनपढ़ और वेबकूफ़ नहीं हैं। लेकिन यहां के सिस्टम ने उन्हें ऐसा बना दिया है। अगर मिलकर बेहतर विकल्प बनाया गया तो जो लड़के बाहर मजदूरी कर रहे हैं, वे बिहार में आकर फैक्ट्री लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो मोबाइल आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बन रहा है, शायद ही इससे जुड़ी कोई भी नई फैक्ट्री बिहार में लगी हो। पीके ने कहा कि नीतीश-लालू के राज में बिहार को मजदूर सप्लायर के अवसर के रूप में ही देखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज यहां के लड़के इंजीनियर, डॉक्टर न बन कर मजदूर बन रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पहले बाबूजी ने ठगा और अब आपको बेटा भी ठग रहा है। यह ठगने का सिलसिला एक बार नहीं बल्कि चार पांच बार हुआ है। आप लोगों की आंखें भी इन सब को देखकर खुल नहीं रही है। अगर वक़्त के साथ आप नहीं जागेंगे तो जिस गरीबी में जिंदगी जीते आए हैं, वही जिंदगी आने वाले 20 सालों तक जीना पड़ेगा।

मैं आपको करेले का जूस पिलाने आया हूं: प्रशांत किशोर
जन सुराज यात्रा के 70वें दिन आज चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर घोडासहन प्रखंड के कदमवा गांव से करीब 50 किलोमीटर चल कर ढाका प्रखंड के बैरिया गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि नेताओं की मीठी-मीठी बातें सुनकर आपको ‘डायबिटीज’ हो गया है, नेता आकर आपको और चीनी पिला रहे हैं। आप भी खुशी से पी रहे हैं और मर रहे हैं। मैं आपको करेले का जूस पिलाने आया हूं। समझ में आपको आया तो ठीक वरना जिस पार्टी का झंडा लेकर आप घूम रहे हैं, घूमते रहिये।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

आपसे की जा रही शराबबंदी से होने वाले नुकसान की भरपाई: पीके
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि शराबबंदी के कारण हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई लोगों का करनी पड़ रही है। इतने पैसे की भरपाई सरकार आपसे डीज़ल और पेट्रोल से कर रही है। आज बिहार सरकार आपसे पेट्रोल डीज़ल की कीमत उत्तर प्रदेश के मुकाबले 9 से 13 रुपये ज्यादा वसूल रही है।

पीके ने बताया लालू और नीतीश की सरकार में फर्क
पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश की सरकार में फर्क बस इतना है कि लालू के राज में हजामत अपराधी बनाता था। नीतीश कुमार के राज में हजामत अधिकारी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू जी के राज में अपराधी रात में गन लगा कर लूटा करते थे और नीतीश कुमार के राज में अधिकारी कलम लगा कर दिन में ही लूट रहे हैं। आप समझिए यह सुशासन की सरकार आपको बर्बाद कर रही है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको बिहार के आंकड़ों को थोड़ा पीछे देखने पड़ेगा. साल 1965 से लेकर 1990 तक बिहार ने एक बहुत बड़ी राजनीतिक अस्थिरता का दौर देखा है. इस दौरान लालू यादव मुख्यमंत्री थे. कहा कि 1966 से लेकर 1990 तक इन 23 साल में बिहार में 25 अलग अलग सरकारें बनीं. पांच बार गवर्नर रूल और साथ ही अलग-अलग 20 मुख्यमंत्री. इस दौरान कोई छह दिन के लिए मुख्यमंत्री बना तो कोई कुछ महीने के लिए सीएम बना. इसके कारण बिहार के विकास को हाशिए पर रख दिया. यही कारण था कि बाकी राज्य आगे बढ़ते गए और बिहार पीछे होते चला गया. साल 1990 में स्थिरता लौटी तो लालू प्रसाद यादव के फॉर्म में लौटी. उन्होंने कहा कि हम आर्थिक विकास के बदले सामाजिक न्याय करेंगे.

लालू के कार्यकाल का घेराव
प्रशांत किशोर आगे बोले कि सामाजिक न्याय में लालू यादव ने लोगों को आवाज दी. समाज के कुछ वर्गों को मानने में कोई दिक्कत भी नहीं होगी कि सच में लालू यादव ने उनके लिए बहुत कुछ किया है. सामाजिक न्याय सिर्फ आवाज नहीं है. उन वर्गों को शिक्षा नहीं मिली, पूंजी नहीं मिली, जमीन नहीं मिली. उनकी स्थिति कुछ बदली नहीं थी. लालू यादव ने सामाजिक न्याय के जरिए अपनी राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाया. साल 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए. उनका नारा रहा सामाजिक न्याय संग विकास. इस दौरान बिहार में कुछ विकास कार्य जरूर हुआ है, लेकिन नीतीश कुमार का दौर भी दो भाग में बंट गया.

नीतीश कुमार के कार्यकाल का घेराव
किशोर ने कहा कि इस दौर में बिहार की जनता को राजनीतिक अस्थिरता का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है. नीतीश कुमार के 17 साल के दौर में साल 2012 से लेकर 2017 तक का दौर जिसमें राजनीतिक स्थिरता थी. वो चाहे जिस भी लोग के साथ थे वे लोग मिलकर बिहार के विकास के लिए लगे हुए थे. बिहार में उस दौरान काम हुआ. बिहार में इतना अंधकार था कि छोटे दीए के भी जलने से बड़ा प्रकाश दिखा. वहीं 2012 से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय लेवल पर आए उसके बाद फिर कायापलट हो गई. बिहार फिर से राजनीतिक अस्थिरता की कगार पर आ गया. जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजनीति में आए तो नीतीश कुमार उनसे अलग हो गए. इसके बाद कई प्रयोग किए और पांच से छह बार वह चुनाव करते रहे. नीतीश कुमार अपनी सरकार बदलते बदलते 10 साल में छठवें तरह की सरकार बना रहे तो जाहिर सी बात है कि विकास हाशिए पर ही रहेगा. यही कारण रहा कि बिहार इतना पीछे हो गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
राजद ने भूमिहार समाज पर सबसे ज्यादा आघात कियाः पप्पू

मर्डर केस में उम्र कैद फिर भी बिहार के रॉबिनहुड........

ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करने वालों से निपट लेगी जनता: नीतीश कुमार

घर में हार और दिल्ली के लिए पुकार, बिहार के नीतीशे कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend