ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुढ़नी की हार ने CM नीतीश के दिल को पहुंचाई चोट!

UB India News by UB India News
December 11, 2022
in जदयू, पटना
0
कुढ़नी की हार ने CM नीतीश के दिल को पहुंचाई चोट!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सुर बदलते नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने देश में विपक्षी एकता को लेकर कई दौरे किए और मिशन 2024 पर फोकस किया, लेकिन अब वह ये सारी जिम्मेदारी ललन सिंह (Lalan Singh) को दे रहे हैं. शनिवार को नीतीश कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे. वहां बैठक खत्म होने के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए. उनसे 2024 मिशन को लेकर सवाल किया गया त ललन सिंह का नाम आगे कर दिया. इससे प्रतीत हो रहा कि कहीं न कहीं कुढ़नी की हार से नीतीश कुमार के दिल को ठेस लगी है.

अब ललन सिंह को विपक्षी एकता की जिम्मेदारी

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

पत्रकारों से बातचीत में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश ने ललन सिंह की ओर देखते हुए कहा कि ये जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सब बताएंगे आपको. नीतीश ने कहा कि ये सब आपको बताएंगे ललन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष. वही बताएंगे कि आगे क्या होना है. अब जो भी होने वाला है वो सब उन्हीं की जिम्मेदारी है. वही सब बताएंगे हमको कुछ नहीं पता. पत्रकारों ने उनसे मिशन 2024 को लेकर ही सवाल पूछा था कि आगे की क्या तैयारियां होंगी. बता दें कि कुढ़नी में जेडीयू के मनोज कुशवाहा को बीजेपी के केदार गुप्ता ने हराया था. इसके बाद विपक्ष ने हार का जिम्मा नीतीश कुमार को दिया और ललन सिंह को भी घेरा. हालांकि आरजेडी भी इस हार से खफा है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इस हार का गुस्सा सीएम नीतीश कुमार पर उतार रहे हैं.

बीजेपी लगातार उन्हें अगस्त महीने से ही प्रधानमंत्री बनने वाली बात पर घेरती नजर आई है. मुख्यमंत्री अगस्त महीने से ही देश के कई राज्यों में जाकर विपक्षी एकता को जोड़ने का काम कर रहे थे. इस सिलसिले में वह कई बार दिल्ली भी गए थे. हालांकि फिर से कहा जा रहा कि वो दिल्ली की ओर रुख करेंगे. कुढ़नी में हार के बाद कहीं न कहीं नीतीश कुमार के हौसले पस्त दिख रहे. इस हार के बाद महागठबंधन में मंथन भी जारी है. उधर, बीजेपी 2025 में पूरे बिहार को जीतने की बात कर रही है और आरसीपी सिंह ने पहले ही कहा था कि जिस तरह से कुढ़नी और गोपालगंज में महागठबंधन हारी है नीतीश कुमार को जान जाना चाहिए कि लोकसभा में वह कितनी सीटें लाएंगे. इसलिए वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
जेडीयू-बीजेपी गठबंधन का टूटना लगभग तय, नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा-सूत्र

सियासी भंवर में फंसे नीतीश कुमार को नहीं मिल रहा भाव, 'तीर' चलने से पहले ही 'प्लान BJP' फुस्स!

पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा’: प्रशांत किशोर

पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा': प्रशांत किशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend