ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अकूत संपत्ति का मालिक निकला आईपीएस आदित्य कुमार, लाखों रुपये नगद बरामद

UB India News by UB India News
December 9, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, गया, पटना
0
अकूत संपत्ति का मालिक निकला आईपीएस आदित्य कुमार, लाखों रुपये नगद बरामद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल को फर्जी चीफ जस्टिस बनकर खुद के लिए पैरवी करवाने के मामले में आरोपी बनाए गए आईपीएस आदित्य कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. आय से 131 प्रतिशत अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईपीएस के पटना और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एवं मेरठ स्थित आवास और फ्लैट में विशेष निगरानी इकाई ने बुधवार को छापेमारी की. छापेमारी में आदित्य कुमार के ठिकानों से 20 लाख रुपये कैश एवं विभिन्न बैंक खातों में लगभग 90 लाख रुपये मिले हैं. साथ ही शेयर बॉंड एवं फिक्स डिपोजिट में लगभग 5 लाख रुपये के निवेश की भी जानकरी मिली है.

एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस आदित्य कुमार ने अपनी कार्य अवधि में विभिन्न जगहों पर पदस्थापित रहने के दौरान अकूत चल और अचल सम्पत्ति अर्जित की है. पटना के हाउसिंग सोसाइटी के आईसीएस कॉर्पोरेशन में 18 लाख का फ्लैट, सुगना मोड़ वसीकुंज सोसाइटी में 60 लाख रुपये का फ्लैट और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वसुंधरा में 30 लाख का फ्लैट मिले हैं. इन सभी की कुल कीमत एक करोड़ आठ लाख रुपये आंकी गई है.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

साथ ही गया के पूर्व एसएसपी और आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के विभिन्न बैंकों में निवेश से संबंधित बड़े साक्ष्य सामने आए हैं. स्टेट बैंक समेत दूसरे बैंकों में आईपीएस आदित्य और उनके परिजनों के नाम पर कई तरह के निवेश और पासबुक के साथ ही एक लॉकर का भी पता चला है. पटना स्थित वशीकुंज सोसाइटी, सगुना मोड़ के फ्लैट के इंटीरियर एवं विभिन्न प्रकार के कीमती समानों का पता चला है, जिसकी कुल कीमत लगभग 18 से 20 लाख के बीच आंकी गयी है.

बता दें कि आईपीएस आदित्य कुमार गया के वरीय पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. हालांकि, अभी वे निलंबित हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है, जो कि उनके द्वारा प्राप्त वेतन एवं अन्य ज्ञात स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है. इस मामले में विशेष निगरानी इकाई में कांड दर्ज किया गया है.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज की इस कार्रवाई के बाद आईपीएस आदित्य कुमार के मुश्किलें चौतरफा बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ में आने से पहले ही फरारी का इस्तेमाल जारी हो गया है और अब उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू करने वाली है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पटना में न्यायालय द्वारा पहले ही खारिज की जा चुकी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

Next Post
400 फीट गहरे बोरवेल में 40 घंटे से फंसा मासूम:रेस्क्यू टीम ने 45 फीट गड्ढा खोदा

400 फीट गहरे बोरवेल में 40 घंटे से फंसा मासूम:रेस्क्यू टीम ने 45 फीट गड्ढा खोदा

गुजरात में जश्न और हिमाचल में डर के साये में BJP, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

गुजरात में जश्न और हिमाचल में डर के साये में BJP, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend