ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के दिल्ली मिशन को समझें……..

UB India News by UB India News
November 28, 2022
in जदयू, पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार को परेशान करती 13 वर्षो में यह तारीखे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर से दिल्ली दूर नहीं हुई है। राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन में हर घर गंगा जल (गंगा जल आपूर्ति योजना) के उद्घाटन के मौके पर भी इसकी गूंज रही। इस कार्यक्रम में गंगा, वाराणसी और दिल्ली की कुर्सी तीनों की चर्चा रही। दिलचस्प है कि इन तीनों चीजों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीधा नाता है।

गंगा के बहाने राजनीति गर्म
नरेंद्र मोदी जब पीएम पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार बने और चुनाव लड़ने वाराणसी आए, तो उन्होंने कहा था कि वे यहां खुद नहीं आए, बल्कि उन्हें गंगा ने बुलाया है। इधर, नीतीश कुमार का तो बचपन ही गंगा के किनारे बख्तियारपुर में गुजरा है। अब उनके प्रयासों से गंगा का पानी पाइप लाइन के जरिए हाथीदह से राजगीर गया और बोधगया तक पहुंच गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

भगीरथ से हो रही तुलना
पाइप लाइन के जरिए गंगा के जल को राजगीर और गया तक लाकर जलाशय में स्टोर किया जा रहा है और यहां से घर – घर सप्लाई दी जा रही है। इस अनोखी योजना के लिए नीतीश कुमार की तुलना राजा भगीरथ से की जा रही है। अब बात वाराणसी की। राजगीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का हिस्सा है।

वाराणसी के पंडितों ने कराई पूजा
राजगीर गंगा जलाशय के उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा – अर्चना हुई। इसके लिए काशी यानी वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्यों को बुलाया गया था। पंडित पंकज मालवीय के निर्देशन में आचार्य मनीष मिश्र, आचार्य सोनू कुमार मिश्र और आचार्य त्रिलोकी पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। ये पंडित भी व्यवस्था देख गदगद दिखे।

नीतीश को पुकार रहा देश
राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की कुर्सी का भी जिक्र उठा। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की योजनाओं और नीतियों की जरूरत पूरे देश को है। नीतीश को देश पुकार रहा है।

धीरे – धीरे बढ़ा रहे सधा कदम
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पिछले दिनों बीजेपी से अलग होने के बाद देश भर में विपक्षी एकता की मुहिम शुरू किए थे। इस बाबत वे कई नेताओं से मिले और कई नेता उनसे भी आकर मिले थे। लेकिन, इसमें फिलहाल अधिक सफलता नहीं मिलते देख उनकी गतिविधियां इस दिशा में थोड़ी सीमित हुई हैं। हालांकि सधे कदमों के जरिए लक्ष्य तो लगातार नजर में है हीं।

हालात तय करेंगे आगे की रणनीति
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं जिस नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं, लेकिन वे दावेदारी नहीं करने जा रहे हैं। दूसरी तरफ जदयू और राजद के कई नेता लगातार मंचों से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की आवाज उठाते रहते हैं। दो तरह की बातें इसलिए हैं कि नीतीश कुमार को दिल्ली पहुंचने के लिए तमाम दलों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसा तभी हो सकता है, जब एचडी देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल के वक्त जैसे हालात बनें।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
नीतीश कुमार का हाव भाव और व्यवहार उसी का संकेत तो नहीं…………..

नीतीश कुमार का हाव भाव और व्यवहार उसी का संकेत तो नहीं..............

आफताब की पुलिस वैन पर तलवार से हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

आफताब की पुलिस वैन पर तलवार से हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend