ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सऊदी अरब के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा दिन ,अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने हराया

UB India News by UB India News
November 23, 2022
in खेल, फूटबाल
0
सऊदी अरब के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा दिन ,अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने हराया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पिछले 36 मैचों से अजेय चल रही अर्जेंटीना टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। कम रैंकिंग की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हराया। अर्जेंटीना टीम ने आखिरी मिनट तक कोशिशें जारी रखीं, लेकिन स्कोर बराबर नहीं कर पाई। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल लियोनेल मेसी ने पेनल्टी किक से किया था।

नहीं पचती अर्जेंटीना की ये हार
अर्जेंटीना ने चार साल पहले विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत आइसलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर किया था, लेकिन यहां उसके साथ खेल हो गया। कहां टीम पहले बड़े अंतर से जीत के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन अब तो इज्जत के भी कचरे हो गए। अर्जेंटीना का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिसमें 2021 में कोपा अमेरिका का खिताब भी शामिल है। यह उसका पिछले 28 वर्षों में किसी बड़े टूर्नामेंट में पहली खिताबी जीत थी।

RELATED POSTS

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

ऑफसाइड बना दुश्मन
लियोनेल मेसी के पेनल्टी शूट पर गोल के बाद अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल लोटारो मार्टिनेज ने किया था, लेकिन उसे रेफरी ने खारिज कर दिया। वीएआर चेक में इसे ऑफसाइड बताया गया। इससे पहले मेसी का भी एक गोल ऑफसाइड हो गया था।

हार के बावजूद मेसी ने रचा इतिहास
सऊदी अरब के खिलाफ इस मैच में उतरते ही लियोनेल मेसी पांच विश्वकप खेलने का रिकॉर्ड बना गए, जो कि डिएगो माराडोना और जेवियर मासचेरानो से एक ज्यादा मैच है। मुकाबले में मेसी ने 10वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, उन्होंने पेनल्टी पर गोल किया। मेसी का यह विश्व कप इतिहास में यह सातवां गोल है। वह अर्जेंटीना के लिए चार अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं, उन्होंने 2006, 2014, 2018 और 2022 में गोल किया।

कैसे जीता सऊदी अरब
पहले हाफ में पिछड़ने के बाद सऊदी अरब ने दूसरे हाफ के शुरुआत में लगातार अटैक किए। 48वें मिनट में यह दबाव काम आ गया। अल बुरेकन के शानदार पास पर सालेह अलशेहरी ने गोल दागा। चंद मिनट बाद सऊदी अरब की खुशी दोगुनी हो गई। 53वें मिनट में सलेम अलडसारी ने हैरतंगेज गोल किया। सऊदी अरब ने साबित कर दिया कि एशियाई क्वालीफाइंग से विश्वकप में जगह बनाना, कोई तुक्का नहीं थी। विश्वकप में पांच बार जगह बनाने के बावजूद सऊदी अरब सिर्फ एक बार अंतिम 16 में पहुंचा है। शायद इस बार इतिहास बदल जाए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 24, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

Next Post
जेडीयू ने बापूनगर विधानसभा सीट पर इम्तियाज को अपना उम्मीदवार बनाया

जेडीयू ने बापूनगर विधानसभा सीट पर इम्तियाज को अपना उम्मीदवार बनाया

हिंदू 1 शादी करता है, दूसरे धर्म के लोगों को भी एक शादी करनी पड़ेगी: असम के मुख्यमंत्री

हिंदू 1 शादी करता है, दूसरे धर्म के लोगों को भी एक शादी करनी पड़ेगी: असम के मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend