ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू ने बापूनगर विधानसभा सीट पर इम्तियाज को अपना उम्मीदवार बनाया

UB India News by UB India News
November 23, 2022
in Lokshbha2024
0
जेडीयू ने बापूनगर विधानसभा सीट पर इम्तियाज को अपना उम्मीदवार बनाया

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी गुजरात चुनाव में दावेदारी ठोक रही है। नीतीश कुमार ने इस बार के चुनाव में अहमदाबाद की बापूनगर सीट से एक ऐसे शख्स को टिकट दिया है, जो 2022 के गुजरात दंगों का गवाह है। जेडीयू ने बापूनगर विधानसभा सीट पर 45 साल के इम्तियाज खान पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2002 के गुलबर्ग सोसाइटी दंगों के मामले में इम्तियाज अहम गवाह हैं इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इम्तियाज ने अपना देश पार्टी के टिकट पर खेड़ा सीट से दांव आजमाया था।

हलफनामे में खुद को दिहाड़ी मजदूर बताया
जेडीयू कैंडिडेट इम्तियाज पठान ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा सौंपा है, उसके मुताबिक उनकी चल संपत्ति 96 हजार है। उनके पास एक दुपहिया वाहन है, जिसकी कीमत 56 हजार रुपये है। वहीं अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ नहीं है। हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा दिहाड़ी मजदूर बताया है। इम्तियाज ने इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का दामन थामा था। लेकिन टिकट नहीं मिले पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

गुलबर्ग सोसाइटी में क्या हुआ था
गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी 2002 को कारसेवकों को जिंदा जलाए जाने के बाद पूरे राज्य में दंगे भड़क गए थे। दंगों में अहमदाबाद के मेघानीनगर स्थित गुलबर्ग सोसायटी उजाड़ हो गई थी। 28 फरवरी 2002 को गुलबर्ग सोसाइटी दंगे में 69 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के दौरान जो बच गए वे अपना घर छोड़कर चले यहां से चले गए। गुलबर्ग सोसाइटी केस में कुल 72 लोगों पर केस चला। आरोपियों में से छह की मौत हो गई थी, जबकि 38 बरी हो गए। कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी समेत 69 लोगों को जिंदा जलाने के मामले जून 2016 में 24 दोषियों को सजा हुई। 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तीन ने अपनी सजा पूरी कर ली, जबकि 21 जमानत पर बाहर हैं। मामले के 4 आरोपी अब तक फरार हैं।

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान
गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। बापूनगर सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान है। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग है। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव में ताकत लगा रही है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने इसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
हिंदू 1 शादी करता है, दूसरे धर्म के लोगों को भी एक शादी करनी पड़ेगी: असम के मुख्यमंत्री

हिंदू 1 शादी करता है, दूसरे धर्म के लोगों को भी एक शादी करनी पड़ेगी: असम के मुख्यमंत्री

POK पर कार्रवाई के लिए Indian Army तैयार

POK पर कार्रवाई के लिए Indian Army तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend