ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुलायम की विरासत संभालेंगी बहू डिंपल, सपा ने बनाया उम्मीदवार

UB India News by UB India News
November 11, 2022
in Lokshbha2024, महिला युग
0
मुलायम की विरासत संभालेंगी बहू डिंपल, सपा ने बनाया उम्मीदवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल ये था कि उनकी विरासत को कौन संभालेगा. इसकी तस्वीर पहले से ही साफ थी. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं. उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) अब उनकी मैनपुरी लोकसभा सीट संभालेंगी. डिंपल यादव सांसद रह चुकी हैं और अब अपने ससुर की लोकसभा सीट पर वो चुनाव लड़ने जा रही हैं. समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव (Mainpuri Loksabha Assembly By Election) के लिए डिंपल यादव के नाम की घोषणा कर दी है. इस बारे में समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर आधिकारिक सूचना भी दी गई है.

दो बार सांसद रही हैं डिंपल यादव

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रही हैं. वो राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक में उन्होंने पार्टी के प्रचार की कमान भी संभाली है. मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की पारंपरिक सीट मानी जाती है. ऐसे में मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालने की जिम्मेदारी अब पति के साथ उन्होंने भी उठा ली है.

समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाकर के एक तरह से इमोशनल कार्ड खेला है.
इस बात को हर कोई भली भांति जानता है कि मैनपुरी संसदीय सीट पर एक लंबे अरसे से समाजवादी परिवार का कब्जा रहा है. मुलायम सिंह यादव का ही जलवा था कि भारतीय जनता पार्टी तमाम कोशिशों के बाद भी आज तक इस सीट पर कामयाबी हासिल नहीं कर पाई. मैनपुरी सपा का वह मजबूत किला है जहां उम्मीदवार कोई भी उतारा गया हो, लेकिन जीत हमेशा नेता जी की होती रही.

अब डिंपल यादव को समाजवादी पार्टी ने नेताजी के उत्तराधिकारी के रूप में उम्मीदवार बनाकर जनता के समक्ष पेश कर दिया है. अब जनता की जिम्मेदारी है कि वह नेता जी की तरह डिंपल यादव को जीत दिलाकर संसद की दहलीज तक पहुंचाएं. सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि बताते हैं कि नेता जी की बहू को संसद तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है. उन्हें उम्मीद है कि जैसे नेता जी मैनपुरी की जनता का ख्याल रखते थे, ठीक उसी तरह से डिंपल भी मैनपुरी की जनता का ख्याल रखेगी.

सपा में उत्साह
बेशक भारतीय जनता पार्टी इस बात का दावा करती हो कि डिंपल यादव परिवारवाद की परंपरा को आगे बढ़ा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं मानती. समाजवादी पार्टी का कहना है कि डिंपल यादव के रूप में मैनपुरी की जनता को नेताजी मुलायम सिंह यादव का असल उत्तराधिकारी मिलने जा रहा है. समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता ऐसा मानकर चल रहे हैं कि टिकट देना पार्टी का काम होता है, लेकिन जनता वोट देकर कामयाबी दिलाने का काम करती है.

डिंपल यादव बढ़ाएंगी मुलायम की विरासत
समाजवादी पार्टी के किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिंपल यादव को टिकट देकर के बहुत सही निर्णय लिया है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को कोटि-कोटि बधाई. उनका कहना है कि मैनपुरी का जो इतिहास रहा है, वह डिंपल यादव के रूप में पूरी तरह से बरकरार रहेगा. मैनपुरी के सभी समाजवादी जी जान से जुट कर डिंपल यादव को नेताजी की तरह संसद में पहुंचाने का काम करेंगे करेगे.

डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाकर खेला इमोशनल कार्ड
उन्होंने कहा कि बेशक भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी सीट पर कामयाबी का दावा कर रही हो, लेकिन जब चुनाव नतीजे सामने आएंगे तो भारतीय जनता पार्टी को इस बात का अहसास हो जाएगा कि मैनपुरी हमेशा से समाजवादियों का गढ़ रहा है और हमेशा रहेगा. राजनीतिक विश्लेषक ऐसा मानकर चल रहे हैं कि समाजवादी पार्टी में डिंपल यादव के रूप में एक ऐसा इमोशनल कार्ड खेल खेला है जिसके जरिए परिवार में चल रहे अंतर्द्वंद पर विराम लगेगा. साथ ही नेता जी की बहू को जिताने के लिए पूरा परिवार एकजुट होकर के जी जान से लग जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

Next Post
हम मोकामा से चुनाव जीते हैं…तुमको गोली मार देंगे; पटना में बीच सड़क गुंडई का वीडियो वायरल

हम मोकामा से चुनाव जीते हैं...तुमको गोली मार देंगे; पटना में बीच सड़क गुंडई का वीडियो वायरल

पूर्ण डिजिटाइज होगा स्वास्थ्य विभाग

पूर्ण डिजिटाइज होगा स्वास्थ्य विभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend