ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर CM योगी का वार, रिश्वत लेते पकड़े गए CO को बनाया सिपाही

UB India News by UB India News
November 2, 2022
in Lokshbha2024, अपराध
0
इस जीत में छुपे है दूरगामी संदेश…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस नीति पर काम करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिश्वत के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन पुलिस सीओ को डिमोट कर दिया है. सीएम योगी ने रिश्वत लेने वाले अफसर को उनके वर्तमान पद से डिमोट कर सिपाही बनाने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि ये मामला साल 2021 का है, उस वक्त रामपुर सिटी सीओ पद पर तैनात विद्या किशोर शर्मा पर एक मामले में रिश्‍वत मांगने का गंभीर आरोप लगा था. उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत भी की गई थी. राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सीओ को पद से हटा दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद विद्या किशोर शर्मा को जालौन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया था. जांच में दोषी पाए गए सीओ विद्या किशोर को अब सिपाही पद पर तैनात किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या किशोर शर्मा को यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया था. पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें डिप्टी एसपी के पद पर तैनात किया गया था.

‘यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी-नगर को रिश्वत लेने के आरोप में मूलपद पर प्रत्यावर्तित करने का निर्णय लिया है.’

RELATED POSTS

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

क्या था पूरा मामला…
दरअसल साल 2021 में सीओ सिटी रहते विद्या किशोर शर्मा पर अस्पताल संचालक से लाखों की रिश्वत लेने का आरोप लगा था. बैग में नोट भरकर ले जाने का उनका वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके लिए उन्हें सस्पेंड किया गया था. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मॉडल कालोनी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में उठाया था. इसके अलावा इसकी शिकायत सीएम से भी की गई थी.

किस मामले में ली थी रिश्वत
रिपोर्ट्स की मानें तो रिश्वत लेने का ये मामला एक महिला से जुड़ा था, जिसमें पूर्व गंज कोतवाल रामवीर सिंह यादव और अस्पताल संचालक विनोद यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. महिला की रिपोर्ट न लिखने और मामले को दबाने के लिए अस्पताल संचालक द्वारा पूर्व सीओ सिटी को 5 लाख रुपये की रिश्वत देने का आरोप था. बाद में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जब महिला ने आत्मदाह की धमकी दी, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी. उनके द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 13, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार...

Next Post
गुरु नानक देव का 554वां प्रकाशोत्सव आज से शुरू:पटना के तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में तैयारी पूरी; देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

गुरु नानक देव का 554वां प्रकाशोत्सव आज से शुरू:पटना के तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में तैयारी पूरी; देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

जल संरक्षण में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती………..

जल संरक्षण में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend