ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में छठ मनाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना में गंगा के जलस्तर में आई कमी, तैयार होने लगे घाट

UB India News by UB India News
October 23, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। दिवाली के बाद छठ पर्व को लेकर तैयारियां भी की जा रही हैं। इसी बीच नदियों खासकर गंगा के बड़े जलस्तर के कारण छठ मनाने वालों में कुछ चिंता थी। लेकिन अच्छी खबर यह है कि पटना में गंगा के जलस्तर में कमी आ गई है। अब छठ घाट तैयार होने लगे हैं। छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों को तैयार करने का काम तेज हो गया है।

कच्चे घाटों की दशा सुधारने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा
गंगा के जलस्तर में कमी के बाद कई कच्चे घाटों की स्थिति सुधारने में भी जिला प्रशासन जुटा है। पटना के एक अधिकारी बताते हैं कि गंगा के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन कच्चे घाटों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। बांसघाट और कलेक्ट्रेट घाट पर अब भी पानी जमा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

हटाई जा रही है पक्के घाटों की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी
लोक आस्था के इस चार दिवसीय महापर्व को लेकर पक्के घाटों की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी हटाई जा रही है। कच्चे घाटों पर, जहां दलदल है, वहां संपर्क पथ बनाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 25 अक्टूबर के बाद बैरिकेडिंग का काम प्रारंभ होगा। खतरनाक तथा अधिक जलस्तर वाले इलाकों की बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा अस्थायी चेंजिग रूम की भी व्यवस्था की जा रही है।

28 अक्टूबर तक सभी घाट तैयार हो जाएंगे, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा
अधिकारियों का कहना है कि 28 अक्टूबर तक सभी घाटों को तैयार कर लिया जाएगा। वे घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। छठ पूजा के लिए दानापुर से दीदारगंज तक 105 घाटों को चिह्न्ति किया गया है। इन सभी घाटों की स्थिति का जायजा लेने के लिए 21 टीमें गठित की गईं हैं। उल्लेखनीय है कि छठ की शुरूआत 28 अक्टूबर से होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

by UB India News
August 17, 2026
0

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा...

Next Post

जम्मू कश्मीर : 15 नए वर्गों को सामाजिक जाति सूची में शामिल किया गया

भारतमय हुआ मेलबर्न शहर, क्रिकेट प्रेमियों में गजब का जुनून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend