ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतमय हुआ मेलबर्न शहर, क्रिकेट प्रेमियों में गजब का जुनून

UB India News by UB India News
October 23, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को कवर करने का ये अनुभव मुझे अपने करियर के बेहद चुनिंदा यादगार मैचों की तरफ ले जा रहा है। इससे पहले मैंने अपने करियर में सिर्फ 3 ऐसे मैचों को देखे थे, जहां मैच से 24 घंटे पहले इस तरह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। साल 2011 में भारत को पहला मैच मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेलना था। उस मैच से ठीक 1 रात पहले पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल था, वैसी रात मैंने कभी भी क्रिकेट के मैदान में नहीं देखी थी जब मैच होने से पहले ही गजब का माहौल था।

दूसरा मौका था इसी ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर 2015 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एडिलेड में भारत-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले की रात का। एडिलेड एक छोटा सा शहर है लेकिन उस दिन दुनिया भर से आये भारत और पाकिस्तान के फैंस ने इसे लाहौर-दिल्ली में तब्दील कर दिया था। हिंदी गाने सड़कों पर चल रहे थे और दोनों मुल्कों के लोग जश्न मना रहे थे।

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

करीब ऐसा ही माहौल आज मेलबर्न में देखने को मिला। टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस को देखने के लिए करीब 5 हजार लोग मौजूद थे। 5000 आपको सुनने में अगर आपको हैरानी ना हो रही हो तो आपको बता दूं कि न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसे मुल्कों में इतने लोग कई मर्तबा इंटरनेशनल मैचों के लिए भी मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, पनामा, अफ्रीका और ना जाने दुनिया के किन-किन देशों से हजारों की संख्या में आये क्रिकेट प्रेमियों के इस मेले का अनुभव करना अपने आप में एक बेमिसाल बात है। यही दर्शक 1 लाख की क्षमता वाले मेलबर्न मुकाबले को एक बेहद यादगार बना सकते हैं।

डर और आशंका सिर्फ इस बात की है कहीं बारिश मैच में खलल ना डाले। लेकिन तसल्ली की बात ये है कि पहले शुक्रवार और फिर शनिवार को यानि दो लगातार दिन मौसम विभाग की भविष्याणी सही साबित नहीं हुई और स्थानीय लोगों का मानना है कि ऊपर वाले को भी भारत-पाकिस्तान का ये मैच देखना अच्छा लगेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post

राम के सहारे हिंदुत्व के समीकरणों की मजबूती का प्रयास, भविष्य का एजेंडा साफ

ऋषि सुनक की पीएम बनने की संभावना बढ़ी, रेस से पीछे हटे बोरिस जॉनसन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend