ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना की एक बार फिर आहट सुनाई दे रही

UB India News by UB India News
October 21, 2022
in खास खबर, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया भर में नाम से ही आतंक मचाने वाले कोरोना की एक बार फिर आहट सुनाई दे रही है. हालांकि अभी तक कोरोना के नियमों को लेकर कोई फेरबदल नहीं हुआ है. सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी है लेकिन फिर भी कोरोना के कम होते केसों ने लापरवाही का माहौल बना दिया है. वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए सब वैरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ती जा रही है. दरअसल दुनिया भर में अपने पैर पसारने वाले कोरोना के अब नए सब वैरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 की चर्चा जोरों- शोरों से हो रही है.

क्या है ओमिक्रोन स्पॉन
दरअसल चीन में अपने पैर पसार चुका कोरोना का नए वैरिएंट BF.7 को ओमिक्रोन स्पॉन का नाम दिया गया है. इस वैरिएंट ने दुनिया के दूसरे देशों में दस्तक दे दी है. इन देशो में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम के अलावा भारत का नाम भी शामिल है. भारत में गुजरात के बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर में नए वैरिएंट का एक मामला सामने आया है. दुनिया भर के एक्सपर्ट्स के लिए ओमिक्रोन स्पॉन चिंता का कारण इसलिए बन रहा है क्योंकि यह कोरोना के दूसरे वैरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक है और तेज गति से फैलता है. वहीं भारत जैसे देश जहां पर फेस्टिव सीजन चल रहा है, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सार्वजनिक स्थलों पर जुटने की संभावना है. ऐसे में लोगों की जरा सी लापरवाही भी बड़ी भूल साबित हो सकती है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कैसे होंगे नए वायरल के लक्षण
हालांकि अभी तक नए वायरल के लक्षणों को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है. लेकिन कुछ जानकारों का मानना है कि कोरोना के सामान्य लक्षणों जैसे सर्दी- जुखाम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके मुख्य लक्षणों में लगातार खांसी का होना, शरीर में दर्द, सूंघने में परेशानी, छाती में दर्द, सर्दी कंपकंपी लगना और सुनाई देने में दिक्कत होना शामिल किया जा सकता है.

वैक्सीन और एंटीबॉडी पर भी पड़ रहा भारी
वहीं दूसरी ओर एक्सपर्ट्स का दावा है कि नया वैरिएंट वैक्सीन और एंटीबॉडी पर भी भारी पड़ सकता है. इसलिए सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है. डॉक्टर्स का मानना है कि दुनिया भर में फैल रहे इस वैरिएंट से भारत को भी खतरा है. कोरोना हमारे आसपास ही है और अगले 3 से 4 हफ्ते हमारे लिए नियमों की कड़ाई के होने चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post

जलवायु परिवर्तन को सिर्फ नीति के भरोसे नहीं छोड़ सकते: प्रधानमंत्री मोदी

कब है त्रयोदशी तिथि , धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों है जरूरी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend