ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व कानून मंत्री की जमानत पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

UB India News by UB India News
October 12, 2022
in कानून, पटना, राजद
0
बढ़ते विवाद के बाद कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बने कार्तिकेय ने मंत्री पद छोड़़ा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व कानून मंत्री के अग्रिम जमानत याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई। जस्टिस सुनील कुमार पंवार ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी की मांग कर दी है। अब केस डायरी की स्टडी करने के बाद ही कार्तिकेय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई होगी।

बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार पटना के दानापुर व्यवहार न्यायालय में 12 नवंबर बुधवार को उपस्थित नहीं हुए। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता अनमोल कुमार सिंह ने इस मामले में न्यायालय में अपना पक्ष रखा। कोट की अगली सुनवाई अगले तारीख को की जाएगी। न्यायालय द्वारा अभी अगले तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अगले तारीख की घोषणा शाम 5:00 बजे तक होने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

मामला बिल्डर राजू सिंह के अपहरण से जुड़ा है। बिहटा थाने में दर्ज इस केस में नामजद तो मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह समेत कई लोग थे। पर कार्तिक सिंह का नाम बाद में जांच के दौरान सामने आया था। लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बाद में क्लीन चीट दे दी थी। इसी के बाद बिल्डर का परिवार कोर्ट के शरण में पहुंचा था।

इसी आधार पर कार्तिक सिंह के ऊपर फिर से अपहरण मामले में शामिल होने का आरोप लगा। पहले तो कोर्ट ने 1 सितंबर तक किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा रखी थी। पर जब उस दिन इस मामले में सुनवाई हुई तो पूर्व मंत्री के वकील जनार्दन शर्मा के लंबी बहस करने के बाद भी जमानत नहीं मिली थी।

पटना पुलिस की हो चुकी है फजीहत
इस मामले में पटना पुलिस की काफी फजीहत हो चुकी है। पहले पुलिस कहती रही कि कार्तिक सिंह फरार हैं। सुरक्षा के लिए मिला बॉडीगार्ड घर पर है, पर जब पुलिस टीम उनके पटना और मोकामा वाले घर पर छापेमारी की तो वो फरार मिले। बॉडीगार्ड को भी उनके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन, दशहरे के दिन का एक वीडियो सामने आया। जिसमें कार्तिकेय सिंह मोकामा में जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के साथ उनके काफिले में दिखे।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई। तब पटना पुलिस के सुर भी बदल गए। तब पुलिस की ओर से दावा किया गया कि पूर्व मंत्री ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर रखी है। सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

हाईकोर्ट से खारिज हो चुका है एंटी सिपेट्री बेल पिटिशन

जब भाजपा से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनी तो राजद कोटे से MLC कार्तिक सिंह को मंत्री बनाया गया था। शपथ लेने के बाद उन्हें कानून मंत्री का पदभार मिला था। पर वो ज्यादा दिन टीक नहीं पाए। क्योंकि, बिहटा थाना में दर्ज बिल्डर राजू सिंह का पुराना केस सामने आ गया। इस केस में वो नामजद आरोपी नहीं है। लेकिन, पुलिस की जांच में उनका नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने अपनी जांच में से उनका नाम हटा दिया था। जिसे दानापुर कोर्ट में बिल्डर के परिवार वालों की तरफ से चैलेंज किया गया। इसके बाद ही मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। 1 सितंबर तक कोर्ट ने नो कोर्सिव लगा रखा था।

जब कोर्ट से कार्तिक सिंह को राहत नहीं मिली तो उन्हें मंत्री पद से अपना इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद दानापुर कोर्ट में लगातार तारीख पर तारीख ही मिल रही है। अब 12 अक्टूबर को इस केस में सुनवाई होनी है। दूसरी तरफ, पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए कार्तिकेय सिंह ने अपने वकील के माध्यम से पटना हाईकोर्ट में एंटी सिपेट्री बेल पिटिशन फाइल किया था। जिसे हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post

नीतीश कुमार के खिलाफ फ्रंटफुट पर बैटिंग के मूड में है बीजेपी...

कौन होंगे राजद के प्रदेश अध्यक्ष , शिवचंद्र राम और अब्दुल बारी सिद्दीकी के नामो की चर्चा जोरो पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend