ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मारा गया आदमखोर बाघ, बिहार में 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद टाइगर के आतंक का अंत

UB India News by UB India News
October 9, 2022
in उत्तर बिहार, खास खबर, दुर्घटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अब तक नौ लोगों को अपना शिकार बना चुका था। नेपाल से आए शिकारियों (शफकत अली खान और असगर अली खान) ने ईंख के खेत में पांच गोलियां मारी। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।

बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आदमखोर बाघ को नेपाल से आए शिकारियों ने मार गिराया। नौ लोगों की जान लेने वाले इस आदमखोर बाघ के खात्मे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई। गोवर्धन थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में आदमखोर बाघ ने शनिवार को भी दो महिलाओं को मार डाला था। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी, एनटीसीए ने आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी किया था। एनटीसीए का आदेश मिलते ही शिकारियों ने बाघ को मार गिराया।

नेपाल से आए पिता-पुत्र की जोड़ी ने मार गिराया

शफकत अली खान के बारे में बाघों के प्रेमी अच्छी राय नहीं रखते हैं। वे इन्हें दुर्दांत हत्यारा कहते हैं। जिसका पेशा और शौक दोनों ही बाघों को मारना है। बाघों के संरक्षण के लिए काम करने वाले शोधकर्ता बताते हैं कि शफकत अली खान और असगर अली खान पिता-पुत्र हैं। दोनों बाप-बेटे बाघों के हत्यारे के रूप में जाने जाते हैं। जिनके नाम कई गैरकानूनी कामों से भी जुड़े हैं।

100 मीटर की दूरी से भी लगा सकते हैं निशाना

100-
शफकत अली खान जिन्हें आदमखोर घोषित कर युवा नर बाघ को मारने के लिए बुलाया गया था, वो जंगल में 100 मीटर की दूरी से भी सटीक निशाना लगाने में सक्षम हैं। बाघों के लिए काम करने वाले लोगों का कहना है कि वो 100 मीटर से भी सटीक निशाना लगा सकते हैं। ट्रेंकुलाइजर गन का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन फिर भी वो ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि बाघ को मारना उनका शौक और पेशा दोनों है।

आदमखोर बाघ को मेनका गांधी भी नहीं बचा सकीं

एनबीटी ने जब मेनका गांधी से इस बारे में बात की कि बगहा में बाघ को मारने का आदेश दिया गया है कृपया इसे रोका नहीं जा सकता? मेनका गांधी ने कहा कि ‘लोगों ने उसे मारने का मन बना लिया है। वहीं, रिसर्च कहते हैं कि बगहा के लोगों ने बाघों की संख्या बढ़ाने में काफी मदद की है। उन्होंने काफी योगदान किया है। वैसे एनबीटी किसी भी जीव के मारने का समर्थन नहीं करता है।

बगहा में एक आदमखोर बाघ ने आज फिर 2 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस बाघ ने एक मां और बेटे की जान ली है। मामला बगहा के गोवर्द्धना थाना के बलुआ गांव में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का है। मृतकों की पहचान बलुआ गांव के बहादुर यादव की पत्नी सिमरिकी देवी और उसके सात साल के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से गांव के लोग गन्ने के खेत में बाघ की तलाश कर रहे हैं। बाघ ने अब तक 9 लोगों को मार डाला है। पिछले 48 घंटे में बाघ ने 4 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में बाघ के हमले में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी बाघ के हमले में मां-बेटे की जान चली गई। बीते 3 दिनों में बाघ ने 4 जानें ले ली हैं। गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव में बाघ को एक गन्ने के खेत में वन विभाग और पुलिस टीम ने घेर रखा है। खेत के बाहर 8 शार्प शूटर, 4 बिहार पुलिस के ट्रेंड जवानों के साथ पटना से आए 4 STF के शूटर तैनात हैं।

इस खेत को वन विभाग के करीब 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने घेर रखा है। हर 50 मीटर पर 10 वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। 80 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। जो ग्रामीणों को आने से रोक रहे हैं।

खेत के बाहर बंदूकों के साथ बिहार पुलिस के 10 से ज्यादा शूटर तैनात किए गए हैं।
खेत के बाहर बंदूकों के साथ बिहार पुलिस के 10 से ज्यादा शूटर तैनात किए गए हैं।

9 महीने में 10 लोगों पर हमला, 9 की मौत
बाघ ने अब तक 10 लोगों पर हमला किया है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह बाघ ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 साल के बेटे के साथ मां (35) खेत में घास काटने गई थी। तभी पीछे से बाघ ने हमला कर दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वन विभाग और पुलिस की मदद से गन्ने के खेत से दोनों के शवों को बरामद किया गया।

गन्ने के खेत को पूरी तरह से जाल से घेरा गया है। बाघ को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।
गन्ने के खेत को पूरी तरह से जाल से घेरा गया है। बाघ को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।

पुलिस के मना करने पर भी गए थे खेत
बाघ के एनकाउंटर के ऑर्डर के बाद गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और वन विभाग ने गांव वालों को घरों में ही रहने की सलाह दी थी। बाघ के पकड़ने तक खेतों में अकेले जाने को भी मना किया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों खेत में गए। दोनों के शव मिलने के बाद लोगों ने गुस्से में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वालों को भागकर अपनी जान बचाई पड़ी।

बलुआ गांव में खेत के आसपास 200 से ज्यादा कर्मचारी तैनात है। गांव वालों को हटा दिया गया है।
बलुआ गांव में खेत के आसपास 200 से ज्यादा कर्मचारी तैनात है। गांव वालों को हटा दिया गया है।

जानिए कैसे आदमखोर बन गया बाघ
अब सवाल उठना लाजमी है कि आखिरकार यह बाघ ऐसा क्यों हो गया। बताया जा रहा है कि इस बाघ के पिता T-5 की मुलाकात वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हड़नाटांड वन क्षेत्र में T-34 से हुई। इस दरमियां T-34 मां बन गई। चूंकी पिता T-5 का टेरिटरी वन के बाहरी हिस्से की तरफ था। ऐसे में अपने बच्चों को T-5 से बचाने के लिए गन्ने के खेतों में T-34 लेकर रहने लगी। इस दरमियान बच्चे धीरे-धीरे बड़े होने लगे। युवा अवस्था में आने के बाद T-34 अपने बच्चे के लिए टेरिटरी बनाकर दूसरे शावक के साथ अलग क्षेत्र में चली गई। इस प्रकार इस शावक का नाम T-105 पड़ गया।

पिता के डर से जंगल में नहीं जाता था आदमखोर
इसके बाद यह बाघ हड़नाटांड, चिउटाहा में गन्ने के खेतों के साथ-साथ वीटीआर डिवीजन के राघिया और गोबरधना वन रेंज में लगातार मूवमेंट कर रहा है। हालांकि, इसने कई दफा जंगल में जाना चाहा, लेकिन पिता के डर से अंदर नहीं गया। इसके बाद बाहर ही भोजन की तलाश करने लगा। इसी दरमियान झुके हुए आदमी को पहला शिकार बनाया। इसके बाद एक के बाद एक आदमी का शिकार शुरू कर दिया।

बाघ के डर से ग्रामीणों में दहशत है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बाघ के डर से ग्रामीणों में दहशत है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

13 सितंबर को पकड़ने का दिया गया आदेश
12 सितंबर को खेत में काम करने गई बैरिया काला गांव निवासी गुलबंदी देवी की बाघ के हमले में मौत हो गई। इसके बाद 13 सितंबर को बाघ को पकड़ने का आदेश जारी किया गया। उस दिन से वन विभाग की टीम पीछा करने लगी। वहीं, 21 सितंबर को बैरिया के पास सरेह में रामप्रसाद उरांव को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पटना और हैदराबाद की टीम बाघ को पकड़ने पहुंची।

वहीं, 25 सितंबर को वन्यजीव वार्डन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इसे बाघों के आवारा होने से उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए जारी एसओपी को व्यवहार में लाया था। बाघ की आवाजाही का लगातार पता लगाने और निगरानी करने के लिए ट्रैकर टीम, हाथी टीम, पीआईपी, कैमरा ट्रैप, ड्रोन, नाइट विजन / थर्मल इमेजिंग उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

पिंजरे में बंद मोबाइल वाहनों पर डार्ट गन से लैस विभागीय पशु चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ जानवरों को रासायनिक रूप से रोकने के लिए जीवित चारा और बाघ को बेहोश करने के लिए यंत्रों को तैनात किया गया है। सीमांत गांवों में निगरानी दल तैनात किया गया है। पूरे ऑपरेशन को क्षेत्र निदेशक के नेतृत्व में एक टीम द्वारा चौबीसों घंटे चलाया गया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
नई और पुरानी पीढ़‍ियों में सामंजस्य ,संतुलन पर राजद का शीर्ष नेतृत्व कर रहा मंथन

सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट:लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी और उनकी बेटी समेत 16 को बनाया आरोपी

प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहा है:नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend