ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ा है तो ये होना ही था………..

UB India News by UB India News
September 21, 2022
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ा है तो ये होना ही था………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भले JDU बिहार में सत्तारुढ़ दल हो। इसके नेता बिहार के CM हों। लेकिन, इनदिनों बदले राजनीतिक परिवेश में JDU टूट रही है। हालांकि CM नीतीश कुमार ने अपनी महत्वकांक्षा को सर्वोपरि रखते हुए NDA से नाता तोड़ा और देश भर में विपक्षी एकता को एक मंच पर लाने की मुहिम शुरु कर दी है। नीतीश कुमार ने इसको लेकर दूसरे राज्यों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की है।

जब नीतीश कुमार इस मुहिम पर निकले तो उनकी पार्टी दूसरे राज्यों में सिमटने लगी। यहां तक कि काफी मेहनत से नॉर्थ इस्ट में JDU ने अपने संगठन को खड़ा किया था, वहां से पूरी पार्टी टूट गई। दूसरी तरफ कहीं स्थानिय निकायों में जहां JDU ने कुछ सीटें जीती भी हैं, वहां से भी JDU टूटने लगी है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

JDU को कोई और नहीं बल्कि BJP तोड़ रही है। जिन-जिन राज्यों में JDU का संगठन है, वहां BJP सेंध लगा रही है। NDA से अलग होने के बाद अब तक चार जगहों पर BJP ने JDU को तोड़ा है।

नीतीश के ‘मिशन प्रधानमंत्री’ को रोकने के लिए सब हो रहा?
बिहार में अब तक JDU कभी नहीं टूटी है। लेकिन, JDU के महागठबंधन के शामिल होने के बाद जिलों के कई प्रमुख नेता अपनी पार्टी को अलविदा कह रहे हैं और BJP में शामिल हो रहे हैं. यही वजह है कि इन दिनों JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार में घूम-घूम कर जनसंवाद चला रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो नीतीश कुमार के साथ रहें। कह रहे हैं कि नीतीश कुमार देश के नेता हैं। इसके बावजूद कई इलाकों से JDU के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। जरा नजर डालते हैं JDU को BJP ने कब-कब तोड़ा है –

  • JDU को पहला झटका तब लगा जब बिहार में BJP के साथ मिलकर सरकार चला रही थी। उसी समय अरुणाचल प्रदेश में BJP ने JDU को करारा झटका देते हुए पार्टी के 7 में से 6 विधायकों को शामिल करा लिया। हालांकि उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी की टूट को ज्यादा महत्व नहीं दिया। वहीं जब JDU महागठबंधन में चली गई तो 25 अगस्त 2022 को अरुणाचल प्रदेश के JDU के एकमात्र विधायक तेकी कासो भी BJP में शामिल करा लिए गए।
  • अभी JDU अरुणाचल प्रदेश के गम से उभरी भी नहीं थी कि मणिपुर JDU के 6 में से 5 विधायकों ने BJP का दामन थाम लिया। JDU के पांच विधायकों ने जेपी नड्डा की उपस्थिति में BJP की सदस्यता ली। ये उस समय हुआ जब JDU पटना में राष्ट्रीय कार्यकारणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक कर रही थी।
  • BJP ने JDU को फिर से तगड़ा झटका दिया। दमन और दीव JDU की पूरी यूनिट BJP से जा मिली। BJP ने ट्वीट करके बताया कि ‘दमन और दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश जेडीयू की पूरी यूनिट भाजपा में शामिल हो गई। नीतीश कुमार की ओर से बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट व परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में यह कदम उठाया गया है।’
  • नीतीश कुमार को एक और झटका लगा, जब दादरा और नगर हवेली व दमन दीव में एक दर्जन से ज्यादा JDU नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में स्थानीय निकायों के कई चुने हुए सदस्यों ने JDU का साथ छोड़ दिया और औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो गए।
  • बिहार के कटिहार, मुजफ्फरपुर सहित कई इलाकों के JDU नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया है। चुनाव के नजदीक आते-आते यह फेहरिस्त लंबी हो सकती है। वहीं, विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने दावा किया है कि JDU के कई विधायक BJP के संपर्क में हैं। जैसे ही मौका मिलेगा वो BJP में शामिल हो जाएंगे।

‘BJP के खिलाफ नीतीश की मुहिम के बाद ये तो होना ही था’
BJP नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि NDA से अलग होने के बाद नीतीश कुमार पर JDU के नेता विश्वास नहीं कर रहे हैं। धीरे-धीरे अब वो BJP में शामिल हो रहे हैं। वो वक्त दूर नहीं जब लालू यादव JDU को तोड़ देंगे और अपनी पार्टी में विलय कर लेंगे। उसमें भी कुछ BJP में भी शामिल हो जाएंगे।

वहीं, BJP एक ऱाष्ट्रीय पार्टी है। उसमें नेताओं को अपना भविष्य दिखता है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने BJP के खिलाफ मुहिम छेड़ा है, उसके बाद ये तो होना ही था। जहां संगठन है वहां BJP, JDU को तोड़ेगी। अब तो बिहार में भी JDU के नेता BJP में शामिल होने लगे हैं। यह नीतीश कुमार के ‘मिशन प्रधानमंत्री’ में सबसे बड़ी बाधक बनेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
अमेरिका का पाक पर भरोसा……

अमेरिका का पाक पर भरोसा......

निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव से खत्म होगा भ्रष्टाचार!

निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव से खत्म होगा भ्रष्टाचार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend