ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीड़ि‍त बेटियां हिम्‍मत रखें, हम सब आपके साथ : अरविंद केजरीवाल

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in Lokshbha2024, दिल्ली
0
पीड़ि‍त बेटियां हिम्‍मत रखें, हम सब आपके साथ : अरविंद केजरीवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के महिला छात्रावास का बाथरूम वीडियो वायरल होने से हंगामा मचा हुआ है. हॉस्‍टल की ही एक छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया. इसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया है. इन सबके बीच दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. उन्‍होंने इस घटना को शर्मनाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई करने का भरोस दिलाया है. उधर, चंडीगढ़ के मोहाली में स्थित निजी विश्‍वविद्यालय के प्रबंधन ने कैंपस में लाठीचार्ज होने की खबरों का खंडन किया है. वहीं, पंजाब महिला आयोग की अध्‍यक्ष मनीषा गुलाटी ने किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की है.

तकरीबन 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की घटना पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है. उन्‍होंने लिखा, ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं. यह बेहद संगीन और शर्मनाक है. इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें. हम सब आपके साथ हैं. सभी संयम से काम लें.’ वहीं, पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ. हमारी बेटियां हमारी शान हैं. घटना की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी. मैं लगातार (पंजाब) प्रशासन के संपर्क में हूं. मैं आप सबसे अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें.’ बता दें कि दर्जनों छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया. हॉस्‍टल की छात्राओं ने शनिवार रात को इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया.

RELATED POSTS

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मलेन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हुए। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि, जो लोग लाल किले से भ्रष्टाचार से लड़ने की बात कहते हैं, वही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि, “उनके पास इतने पैसे कहां से आते हैं जो विधायकों को खरीद लेते हैं।”

‘जल्द ही गुजरात में भी AAP का पेड़ बनने वाला है’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “जैसे भगवान कृष्ण के बचपन में बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया था, उसी तरह से सिर्फ 10 साल पुरानी आम आदमी पार्टी सबका वध कर रही है।” केजरीवाल ने कहा कि, 10 साल पहले जब पार्टी बनाई थी तो सोचा ना था कि इतनी जल्दी हमारे इतने जनप्रतिनिधि हो जाएंगे कि इंदिरा गांधी स्टेडियम भर जाएगा। 26 नबम्बर को संबिधान बना, और 26 नबम्बर को हमारी पार्टी बानी , ये कोई संयोग नहीं है एक बड़ी जिम्मेदारी है। आज देश के 20 राज्यों में हमारे 1447 जनप्रतिनिधि है। देश भर में ये हमारी बीज हैं, जो पेड़ बनेगा। दिल्ली और पंजाब में पेड़ बन गया है, लोगों को फल देने लगा है और जल्दी गुजरात में भी जल्दी ही पेड़ बनने वाला है।

‘ये लोग आम आदमी पार्टी को अब क्रश करना चाहते हैं’
केजरीवाल ने केंद्रीय जांच एजेसियों की कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि, ये लोग आम आदमी पार्टी को अब क्रश करना चाहते हैं। हमारे MLA के ऊपर 169 विधायक पर केस दर्ज किये गए थे, लेकिन अब सिर्फ 34 बचे हैं, बाकी सब मामलों में बरी हो गए हैं। इसका मतलब है कि लाल किया से जो कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है, वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं आम आदमी पार्टी से लड़ रहे हैं।

‘सत्येंद्र जैन कहीं और होते तो भारत रत्न मिलता’
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के ऊपर हो रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि, सतेंद्र जैन कहीं और होते तो उसे भारत रत्न मिलता। जब ED भी कोई सबूत नहीं जुटा पाई, तो अब कहा रहे हैं कि जज बदल दो। मनीष सिसोदिया के घर कुछ नहीं मिला, लॉकर में कुछ नहीं मिला। कल अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, उसके घर भी कुछ नहीं मिला। इनका आपरेशन लोटस खत्म कर दिया हमने, हमारे विधायक को नहीं खरीद पाए। अब आपरेशन लोटस 2 चलाने लगे हैं, फिर से हमारे विधायक को कॉल करने लगे हैं कि तुम्हारा हाल भी अमानतुल्लाह जैसे करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

Next Post
सुपौल में सड़क किनारे मिला चार युवकों का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

सुपौल में सड़क किनारे मिला चार युवकों का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

7.2 तीव्रता वाले भूकंप से हिला ताइवान का यूजिंग शहर, जापान में सुनामी का अलर्ट जारी

7.2 तीव्रता वाले भूकंप से हिला ताइवान का यूजिंग शहर, जापान में सुनामी का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend