ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोबहुं सब मिलिं आवहु भारत भाई, हां हां भारत दुर्दशा देखी न जाई………..

UB India News by UB India News
September 16, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
रोबहुं सब मिलिं आवहु भारत भाई, हां हां भारत दुर्दशा देखी न जाई………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई। इनका मिलना अपने-अपने मिशन की असफलता पर उस अंदाज में मिलने जैसा है, जो कवि भारतेंदु की इस कविता में व्यक्त हुआ है-
रोबहुं सब मिलिं आवहु भारत भाई,
हां हां भारत दुर्दशा देखी न जाई।
सो, असफलता के धरातल पर जाने-अंजाने कई कारण बने, जो नीतीश कुमार और पीके के मिलन की सूरत तैयार हुई। ये मौका उपलब्ध भी हुआ तो राज्यसभा के टिकट से बेदखल हुए पवन वर्मा की ओर से।

मिशन नमो हटाओ की असफलता का आगाज?
नीतीश कुमार को नमो हटाओ मिशन की असफलता का बोध तो दिल्ली के तीन दिवसीय यात्रा के दौरान ही हो गया था। राजनीतिक गलियारों में तब नीतीश कुमार और राहुल गांधी के मुलाकात को लेकर ये चर्चा शुरू हो गई थी। राहुल गांधी की तरफ से वार्म वेलकम का एहसास नीतीश कुमार को नहीं हुआ। केजरीवाल से निराशा ही हाथ लगी। वो भी इस वजह से कि आप पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम केजरीवाल की लड़ाई को धार देने में लगी है। इसके पहले तो निराशा के भाव तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने भी भर दी थी, जब उन्होंने वन फ्रंट की जगह थर्ड फ्रंट बनाने की सलाह दी। ममता बनर्जी का भी कांग्रेस विरोध मिशन में आड़े आ रहा था। अखिलेश यादव का इग्नोरेंस पहले ही अखबार की सुर्खियां बन चुकी थी।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

बिहार में महागंठबंधन के बीच भी रार
एनडीए गंठबंधन में रहते जो सकूं नीतीश कुमार को भाजपा मंत्रियों के तरफ से थी, वो सुकून राजद मंत्रियों के तरफ से नहीं मिल रही है। एक दिन पहले मंत्रिपरिषद की बैठक में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का तेवर और बीच में ही मंत्रिपरिषद बैठक छोड़ कर जाने की स्थिति भी मुख्यमंत्री को बेचैन करने वाली हुई। इस खास समय में डेप्युटी सीएम का चुप रहना या हस्तक्षेप नहीं करना भी एक कारण बना। सबसे बड़ी बात तो उन्हें ये नागवार करने वाली लगी, जब कृषि मंत्री ने कहा कि सारे अधिकारी चोर हैं।

पीके और आरसीपी की मुलाकात के मायने
राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा काफी परवान पा रही है कि पीके और आरसीपी के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के दौरान टूटे जदयू के बरक्स एक नई पार्टी बनाने को लेकर बात भी हुई। विरोधियों के पैमाने पर इन दोनों के मिलन को भी नीतीश कुमार ने अपने अंदाज में जज भी किया होगा। नीतीश कुमार पीके और आरसीपी की क्षमता को भलीभांति जानते हैं। इसलिए डैमेज कंट्रोल भी नीतीश कुमार का मिशन हो सकता है।

प्रशांत किशोर की मुहिम की असफलता?
जनसुराज के बहाने बिहार में तीसरी धूरी की राजनीति की मंशा पीके ने भले पाल ली हो लेकिन राज्य की राजनीति में जातीय और धर्म की जकड़न के बीच अपने लिए राह निकालना शेर के जबड़े से मांस छीनने जैसा लग रहा होगा। साथ ही पार्टीबंदी में बंटे वोट के बीच अपने लिए रास्ता निकालना भी कम दुष्कर कार्य नहीं लग रहा होगा। ऐसे में प्रशांत किशोर की वापसी किसी पार्टी के रणनीतिकार बनने की हो तो भी जदयू या भाजपा इनका सॉफ्ट टारगेट हो सकती है। याद रहे कि एक बार खुद नीतीश कुमार ने पीके बारे में कहा भी था कि वे तो सिर्फ अमित शाह के कहने पर पीके को अपनी पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।

पीके-नीतीश मुलाकात के क्या है मायने?
सो, असफलता हाथ लगी। इन दोनों नेताओं को एक प्लेटफॉर्म पर मिलना इनकी मजबूरी रही होगी। वो भी अपने इल्म के आजमाए हुए थके घोड़े की तरह। मगर ये भी सच है कि इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में कुछ नया जरूर होने वाला है। दीगर है कि ये बदलाव फिर किसी नए गंठबंधन की राह की ओर अग्रसर होता हैं या फिर पीके एक बार नीतीश के पीएम मिशन के रथ के सारथी बनते हैं?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है: व्हाइट हाउस

बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है: व्हाइट हाउस

गोलियों की तड़तड़ाहट से बिहार हैरान है, बेगूसराय लहूलुहान है क्या बिहार में बदली हुई सरकार जिम्मेदार है?

गोलियों की तड़तड़ाहट से बिहार हैरान है, बेगूसराय लहूलुहान है क्या बिहार में बदली हुई सरकार जिम्मेदार है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend