ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीसस ही असली गॉड, राहुल-पादरी के सवाल जवाब पर मची रार

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in अध्यात्म, खास खबर
0
जीसस ही असली गॉड, राहुल-पादरी के सवाल जवाब पर मची रार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस की 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले हिंदू मतदाताओं के एकमुश्त ध्रुवीकरण का बड़ा मौका दे देगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कन्याकुमारी में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते हैं. जवाब में पादरी जॉर्ज कहते पाए जाते हैं कि जीसस (Jesus) ही एकमात्र वास्तविक भगवान हैं, शक्ति नहीं. पादरी के इस विवादास्पद बयान ने बीजेपी को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका उपलब्ध करा दिया है. जवाब में कांग्रेस ने भी पलटवार किया है.

राहुल के सवाल पादरी का विवादास्पद जवाब
गौरतलब है कि जॉर्ज पोन्नैया को पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह और धरती माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज हुआ था. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी और मद्रास हाई कोर्ट ने हेट स्पीच देने के खिलाफ कड़ी फटकार लगाई थी. ऐसे में राहुल गांधी आज इन्हीं विवादास्पद पादरी से मुलाकात करने कन्याकुमारी के चर्च जा पहुंचे. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुलाकात का वीडियो क्लिप ट्वीट किया है. इसमें राहुल गांधी पादरी जॉर्ज पोन्नैया से सवाल पूछते हैं, ‘क्या जीसस क्राइस्ट भगवान का रूप हैं? क्या यह सही है?’ इसके जवाब में पादरी जॉर्ज पोन्नैया कहते हैं, ‘जीसस क्राइस्ट ही असली भगवान हैं. शक्ति देवी या कोई अन्य भगवान नहीं हैं.’ जाहिर है पादरी ने विवादास्पद बयान देकर बर्र के छत्ते में हाथ दे दिया है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

बीजेपी ने बोला तीखा हमला
इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए बीजेपी नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘यह कांग्रेस का नफरत जोड़ो अभियान है. राहुल गांधी ने आज विवादास्पद पादरी जॉर्ज पोन्नैया को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर ब्वॉय बना दिया है, जो पहले भी हेट स्पीच दे हिंदू देवी-देवताओं और भारता माता का अपमान कर चुका है. वास्तव में कांग्रेस का भारत जोड़ो अभियान भारत तोड़ो अभियान है.’ गौरतलब है कि विवादास्पद पादरी जॉर्ज ने इसके पहले कहा था कि ईसाई जूते इसलिए पहनते हैं ताकि भारत मात्रा से उन्हें संक्रमण नहीं हो.

पिछले साल भी दर्ज हुआ हेट स्पीच का केस
बीते साल भी विवादास्पद पादरी के अनर्गल बयानों पर मद्रास हाई कोर्ट ने जमकर खिंचाई की थी. हेट स्पीच के खिलाफ अपनी गिरफ्तारी की चुनौती देती याचिका पर मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा था कि पादरी एक तरफ हिंदू देवी-देवताओं को रख रहे हैं औऱ दूसरी तरफ ईसाई और मुसलमानों को. वह जाहिर तौर पर एक धर्म के लोगों को दूसरे के समक्ष खड़ा कर रहे हैं, जिसकी कतई कोई जरूरत नहीं है. उच्च न्यायालय ने स्पष्ट तौर पर पादरी जॉर्ज को धर्म के आधार पर भेदभाव का दोषी माना था. अब राहुल गांधी ने विवादास्पद पादरी से मुलाकात कर बेतुका सवाल पूछ एक और विवाद को जन्म दे दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
राजस्थान में हजारों गायों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

राजस्थान में हजारों गायों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

9/11 हमले को आज 21 साल , अमेरिका पर हमले से दहल गई थी पूरी दुनिया

9/11 हमले को आज 21 साल , अमेरिका पर हमले से दहल गई थी पूरी दुनिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend