ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पितृपक्ष आज से, पहले दिन अगस्त्य ऋषि का तर्पण

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, गया
0
पितृपक्ष आज से, पहले दिन अगस्त्य ऋषि का तर्पण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पितरों के तर्पण के लिए पितृपक्ष शनिवार से शुरू हो गया है। यह 25 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन शनिवार को अगस्त्य ऋषि का तर्पण होगा। वहीं प्रतिपदा का श्राद्ध 11 सितंबर रविवार से आरंभ होगा। शनिवार भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के दिन देवता और ऋषि-मुनियों का तर्पण शंख में जल, अक्षत, पुष्प, सुपारी, द्रव्य रखकर किया जाएगा। रविवार आश्चिन कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा तिथि से अमावस्या तक पितरों का तर्पण, श्राद्ध, दान आदि शुरू हो जाएगा।

मान्यता है कि पितृपक्ष में समर्पण की भावना से श्रद्धा पूर्वक किया गया तर्पण पितरों को स्वीकार होता है। ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि पितरों को जल व तिल द्वारा तर्पण किया जाता है इससे उनकी आत्मा तृप्त होती है। वे प्रसन्न होकर अपने स्‍वजनों को आशीष देते हैं। जिन लोगों की मृत्यु के दिन के बारे में सही जानकारी न हो या जिनका अकाल मृत्यु हुआ हो तो ऐसे में श्राद्ध अमावस्या तिथि को करने का विधान है।

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

तीन पुरखों का होगा तर्पण
पितृ पक्ष में पिता, पितामह, प्रपितामह तथा मातृ पक्ष में माता, पितामही, प्रपितामही इसके अलावे नाना पक्ष में मातामह, प्रमातामह, वृद्धप्रमातामह वहीं नानी पक्ष में मातामही प्रमातामही, वृद्ध प्रमातामही के साथ-साथ अन्य गोलोकवासी संबंधियों का गोत्र एवं नाम लेकर तर्पण किया जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग में 25 को पितृ विसर्जन
11 सितंबर को आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से 25 सितंबर आश्विन कृष्ण अमावस्या तक पितृ पक्ष रहेगा। 24 सितंबर शनिवार को पितृपक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसी दिन शस्त्रादि से मृत्यु को प्राप्त हुए पितरों का श्राद्ध होगा। इसके बाद 25 सितंबर रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग व अमावस्या तिथि में स्नान -दान सहित सर्वपैत्री अमावस्या का श्राद्ध एवं पितृ विसर्जन का महालया पर्व के रूप में संपन्न होगा। इस तिथि को अमावस्या सूर्योदय से लेकर पूरे दिन रहेगा। सर्वपितृ तर्पण का कार्य 25 सितंबर रविवार को करते हुए ब्राह्मण भोजन कराकर पितरों की विदाई की जाएगी।

पितृ पक्ष : एक नजर में
अगस्त्य ऋषि तर्पण- शनिवार, 10 सितंबर
पितृपक्ष आरंभ (प्रतिपदा) – रविवार, 11 सितंबर
चतुर्थी श्राद्ध – बुधवार, 14 सितंबर
मातृ नवमी – सोमवार, 19 सितंबर
इंदिरा एकादशी- बुधवार, 21 सितंबर
चतुर्दशी श्राद्ध- शनिवार, 24 सितंबर
अमावस्या, महालया व सर्वपितृ विसर्जन – रविवार, 25 सितंबर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post
उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही

उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी की पकड़ी रफ्तार

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी की पकड़ी रफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend