ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश को रास न आई KCR की सलाह, मोदी के विरोध का पहला दांव ही पड़ गया उलटा

UB India News by UB India News
September 5, 2022
in जदयू, पटना
0
विपक्षी एकता होने के बाद विपक्षी दलों का नेता और 2024 में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव यानी केसीआर पिछले दिनों पटना आए. महागठबंधन के नेताओं से उनकी मुलाकात हुई. नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव व लालू यादव से मुलाकात करके केसीआर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी दलों को एकसाथ आने की अपील की. लेकिन केसीआर जिस तरह भाजपा से लड़ाई की तैयारी चाहते हैं उसमें जदयू की सहमति नहीं है. जेडीयू ने साफ शब्दों में इसमें असहमति जताई है.

मुख्यमंत्री केसीआर का भाजपा को घेरने की तैयारी
बिहार में जदयू ने खुद को एनडीए से अलग किया तो भाजपा-जेडीयू आमने-सामने हुई. जदयू ने अब केंद्र की भाजपा सरकार को निशाना बनाया है और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी दलों को एकसाथ लाने की जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार को सौंपी है. इसी क्रम में हाल में ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पटना पहुंचे. नीतीश कुमार के साथ ही बैठकर उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा को घेरने की तैयारी को लेकर बयान दिये.

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

नीतीश पीएम उम्मीदवार नहीं, जदयू ने कई चीजों को स्पष्ट किया
अब रविवार को जब जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई तो उसमें कई चीजों को स्पष्ट कर दिया गया. साफ शब्दों में कहा गया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं लेकिन वो विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे ताकि भाजपा को सत्ता से दूर रखा जा सके. इसी दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया. यह बयान तेलंगाना सीएम केसीआर की सोच से विपरीत है.

बता दें कि तेलंगाना के मुख्यंत्री केसीआर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी दलों को एकसाथ लाना चाहते हैं. यानी कांग्रेस को भी केसीआर अलग ही रखना चाहते हैं. कहीं न कहीं ये थर्ड फ्रंट की ओर इशारा देता है. लेकिन जदयू ने जैसे पहले भी मेन फ्रंट की बात की उसी तरह जदयू की ओर से केसी त्यागी ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस और वामदलों के बिना भाजपा को हराने का उद्देश्य अधूरा रहेगा.

कांग्रेस व वामदलों को लेकर बड़ा बयान
केसी त्यागी ने कहा कि कोई भी मोर्चा कांग्रेस व वामदलों के बिना भाजपा को हराने में सफल नहीं होगा. सोमवार को दिल्ली यात्रा पर जा रहे नीतीश कुमार प्रवास के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात भी कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
साइबर सिक्योरिटी एंड नेटवर्क रेजिलेंस इंडस्ट्री पर वेबीनार

साइबर सिक्योरिटी एंड नेटवर्क रेजिलेंस इंडस्ट्री पर वेबीनार

पांच नंबर बनाम दो नंबर

पांच नंबर बनाम दो नंबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend