ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साइरस मिस्त्री का कल होगा अंतिम संस्कार ,कल सडक दुर्घटना में हुई थी मौत

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
साइरस मिस्त्री का कल होगा अंतिम संस्कार ,कल सडक दुर्घटना में हुई थी मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उनका पोस्टमार्टम बीती रात 2.30 बजे से 3 बजे के आसपास पूरा हुआ। अब खबर सामने आई है कि उनका अंतिम संस्कार कल (मंगलवार) सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान भूमि में किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, साइरस के परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है और उनके आज रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना है।

यूके में हैं साइरस के बेटे और पत्नी

साइरस मिस्त्री के बेटे और पत्नी एक फैमिली फंक्शन के लिए यूके में हैं। उनके सोमवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का भी निधन हुआ था।

RELATED POSTS

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

70 लाख की मर्सेडीज में भी क्यों नहीं बची टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्‍त्री की जान?

साइरस मिस्‍त्री (54) की सड़क हादसे में मौत से कॉर्पोरेट जगत सकते में है। मिस्‍त्री की कार मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई। मिस्‍त्री किसी ऐसी-वैसी कार में नहीं, मर्सेडीज बेंज जीएलसी जैसी एसयूवी में सवार थे। करीब 70 लाख रुपये की यह कार आराम से लेकर सुरक्षा तक के तमाम दावों के साथ आती है। पुलिस के अनुसार, फ्रंट सीट्स पर जहांगीर के भाई दारिस पंडोले और उनकी पत्‍नी अनायता बैठे थे। अनायता पंडोले कार चला रही थीं। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं मगर खतरे से बाहर हैं। साइरस और जहांगीर पीछे की सीटों पर बैठे थे और दोनों की मौत हो गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या रियर सीट्स के एयरबैग्‍स ने काम नहीं किया? हालांकि पुलिस कह रही है कि शायद दोनों ने सीट बेल्‍ट्स नहीं लगा रखी थीं। लब्‍बोलुआब यही है कि कार चाहे जितनी महंगी हो, सड़क पर सुरक्षा की गारंटी नहीं है।सभी ट्रैफिक नियमों और सावधानियों का पालन बेहद जरूरी है।

कब, कहां और कैसे हुआ साइरस मिस्‍त्री की कार का एक्‍सीडेंट?

साइरस मिस्‍त्री की कार का एक्‍सीडेंट रविवार (4 सितंबर 2022) की दोपहर करीब सवा तीन बजे हुआ। लोकेशन पालघर जिले के चरोटी में सूर्या नदी पर बना एक पुल रही। मिस्‍त्री समेत कार में सवार चारों लोग सुबह गुजरात के उद्वादा स्थित पारसी मंदिर इरानशाह गए थे। वहां से लौटते वक्‍त हादसा हुआ। पीछे की सीट पर बैठे मिस्‍त्री और जहांगीर की सिर पर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। अनायता जो कि मर्सेडीज ड्राइव कर रही थीं और उनके पति को कई फ्रैक्‍चर्स हुए हैं। दोनों को वापी के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मर्सेडीज पर कंट्रोल खोने से हुआ हादसा?

मर्सेडीज में सवार चारों लोग एक दोस्‍त के यहां से लंच के बाद लौट रहे थे। गाड़ी तीन लेन वाले चरोटी टोल नाके से निकलकर बमुश्किल एक किलोमीटर ही आगे बढ़ी होगी कि हादसा हो गया। पालघर एसपी बालसाहेब पाटिल ने कन्‍फर्म किया कि जहांगीर और मिस्‍त्री की ऑन-द-स्‍पॉट मौत हो गई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच इशारा करती है कि अनायता ने पुराने पुल को टेकओवर करते समय कार पर कंट्रोल खो दिया। पुराना पुल नए वाले पुल से थोड़ा नीचे है। स्‍पॉट पर गए पुलिसवालों के अनुसार, संभव है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही हो और अनायता तय नहीं कर पाईं कि कौन से पुल से जाना है। पुलिस ने एक एक्‍सीडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल की है।

दोनों ने सीट बेल्‍ट नहीं लगाई थी, देर से खुले एयरबैग्‍स?

मेडिकल सुप्रिटेंडेंट प्रदीप धोदी ने कहा कि मिस्‍त्री और जहांगीर, दोनों के सिर फ्रंट सीट्स से जा टकराए। सिर पर लगी चोटों की वजह से उनकी मौत हुई। मर्सेडीज बेंज जीएलसी में पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए साइड में कर्टेन एयरबैग्‍स होते हैं। ये एयरबैग्‍स खुले तो जरूर मगर देर से।

पुलिस के अनुसार, साइरस और जहांगीर ने सीट बेल्‍ट्स नहीं पहनी थीं जिसके चलते बैग्‍स खुल पाने से पहले ही उनके सिर फ्रंट सीट्स से टकरा गए। पुलिस ने कहा कि अनायता और दारिस की जान इसलिए बच गई क्‍योंकि उन्‍होंने सीट बेल्‍ट पहन रखी थी और उनके एयरबैग्‍स टाइम पर खुले।

मिस्‍त्री जिस कार से सफर कर रहे थे वह एंट्री मॉडल के बाद मर्सेडीज का दूसरा मॉडल था। कार का रजिस्‍ट्रेशन नंबर MH 47B AB7705 था जो मई 2018 में कराया गया। इस मर्सेडीज बेंज जीएलसी का फिटनेस सर्टिफिकेट मई 2033 में एक्‍सपायर हो रहा है।

कोई फुटेज नहीं, सड़क हादसों में ओवरस्‍पीड से होती हैं 57% मौतें

-57-

हादसा इतना भयावह था कि कार का इंजन पहियों के पीछे चला गया। बोनट सही सलामत था। आसपास कोई सीसीटीवी नहीं था इसलिए पुलिस के पास हादसे की कोई फुटेज नहीं है। हालांकि डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्‍सीडेंट की विस्‍तृत जांच के आदेश दिए हैं।

नैशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो (NCRB) का लेटेस्‍ट डेटा सड़क हादसों से जुड़ी भयावह तस्‍वीर पेश करता है। पिछले कुछ सालों में हुए 60% सड़क हादसे ओवरस्‍पीड के चलते हुए। रोड एक्‍सीडेंट्स में होने वाली मौतों में 55-57% मौतें तेज रफ्तार के चलते होती हैं।

एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाइवे को ठीक से मैनेज नहीं किया जाता। ऐसे में इसपर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना जानलेवा हो सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 15, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

Next Post
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी

चांद तक सीढ़ी लगाने जैसे दावे कर रहे नीतीश कुमार

बीजेपी के साथ अब कभी नहीं होगा समझौता

बीजेपी के साथ अब कभी नहीं होगा समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend