ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह के बिहार दौरे से JDU को लगी ‘मिर्ची’, उपेंद्र कुशवाहा ने बताया गृहमंत्री ने क्यों आ रहे हैं सीमांचल

UB India News by UB India News
September 1, 2022
in Lokshbha2024, जदयू, पटना, भाजपा
0
अमित शाह के बिहार दौरे से JDU को लगी ‘मिर्ची’, उपेंद्र कुशवाहा ने बताया गृहमंत्री ने क्यों आ रहे हैं सीमांचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमित शाह के बिहार दौरे के खबर मीडिया में आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जेडीयू को अमित शाह का बिहार के सीमांचल इलाके में जाना पसंद नहीं आ रहा है। जेडीयू संसदीय दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह सीमांचल के जिन इलाके में जाएंगे, वहां मुसलमानों की एक बड़ी आबादी है। उन्होंने जानबूझकर ऐसी जगह को चुना है, जिससे वह धर्म के नाम पर मतदाताओं को गोलबंद कर सकें और वह ऐसा करने में माहिर भी हैं। लेकिन, बिहार के लोग उन्हें समझ गए हैं और सभी लोग सांप्रदायिक सद्भाव के साथ खड़े होकर उनकी सियासत का विरोध करेंगे।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बााद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में अकेले पड़ गई है। एनडीए से अलग हटते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में बीजेपी ने भी अपने ‘चाणक्य’ माने जाने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह को दो दिन बिहार भेजकर महागठबंधन को जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री के बिहार दौरे के क्रम में सीमांचल जाने को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 23-24 सितंबर को सीमांचल का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद अमित शाह का बिहार में यह पहला दौरा होगा। माना जा रहा है कि शाह का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि अमित शाह दो दिनों के लिए बिहार आ रहे हैं। वे 23 सितंबर को पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान वे किशनगंज भी जाएंगे और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जायजा भी लेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इस क्रम में माना जा रहा है कि वे बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या भी सुनेंगे। मुस्लिम बहुल सीमांचल में अमित शाह की यात्रा से कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। इन इलाकों में मुस्लिम मतदाता चुनावी परिणाम को प्रभावित करते हैं। माना जा रहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए इन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव एनडीए जिसमें जेडीयू और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और एनडीए को बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर जीत हासिल हुई थी।

बीजेपी 17 सीटों पर जबकि जेडीयू 16 और तत्कालीन लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को छह सीटें मिली थीं। माना जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी प्रारंभ कर दी है, इस कारण किसी भी क्षेत्र को वह छोड़ना नहीं चाहती है। वैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीतीश की पार्टी जेडीयू के एनडीए छोड़कर जाने को लेकर हुई क्षति की पूर्ति की बात कर रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता नीतीश के जाने के बाद उत्साहित हैं। इधर, बीजेपी शाह के इस दौरे को लेकर उत्साहित है। बीजेपी ने गृह मंत्री के आने को लेकर मानती है कि कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक पर फाइनल फैसला आज!

तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक पर फाइनल फैसला आज!

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, 16 साल की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अरमान अली गिरफ्तार

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, 16 साल की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अरमान अली गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend