ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिरकार नीतीश के सामने झुक गए तेजस्वी?

UB India News by UB India News
August 31, 2022
in कांग्रेस, जदयू, पटना, भाजपा, राजद
0
आखिरकार नीतीश के सामने झुक गए तेजस्वी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आखिरकार तेजस्‍वी यादव को नीतीश कुमार के आगे झुकना ही पड़ गया। राजनीति में छवि ठीक रखने के नीतीश कुमार के दबाव में तेजस्‍वी यादव को अपने कानून मंत्री को हटाना पड़ गया। बताते चलें, नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार में बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के करीबी को कानून मंत्री बनाया गया था। जो कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए थे। कानून के फरमान से भाग कर शपथ लेते नजर आए थे। जिसकी वजह से जेडीयू की छवि खराब हो रही थी। गठबंधन पर सवाल उठ रहे थे। जिसकी वजह कार्तिक सिंह को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कार्तिक कुमार को विधि मंत्री (कानून मंत्री) के पद से हटाकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग दे दिया है। वहीं उनकी जगह शमीम अहमद को विधि मंत्री बना दिया है।

विभाग बदले जाने पर बीजेपी ने घेरा
जेडीयू (JDU) की खराब होती छवि के बीच कार्तिक सिंह के विभाग बदले जाने के बाद अब बीजेपी को नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) को घेरने का मौका मिल गया है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बचाते भी नीतीश कुमार हैं और फंसाते भी नीतीश कुमार ही हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि ये नीतीश कुमार की नई जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्‍होंने कहा कि वही लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) को फंसाते हैं, तेजस्‍वी यादव को भी फंसाते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये नीतीश कुमार की नीति है कि हम ही अनंत सिंह को फंसाएंगे, हम ही आनंद मोहन (Anand Mohan) को फंसाएंगे। संजय जायसवाल (Sanjai Jaiswal) ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि इसी बचाने के तहत एक अपराधी को विधि मंत्री बनाया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि वह केवल लालू परिवार के आदेश पालक के रूप में बन कर रह जाएंगे।
हेडफोन्स, स्पीकर, गिटार.. ऐमजॉन पर खरीदे मनपसंद इंस्ट्रूमेंट |

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बचाव में उतरी आरजेडी
वहीं, बीजेपी के हमले के बाद आरजेडी खेमे में भी खलबली है। आरजेडी (Rjd) के नेता एजाज अहमद बचाव में उतरे हैं। उन्‍होंने कहा कि विभाग बदलने का अधिकार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का है। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग किया है और कार्तिक सिंह का विभाग बदला है। इसमें बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं, एजाज अहमद ने बीजेपी को घेरते हुए अजय मिश्र टेनी पर चार्टशीटेड होने की बात कही वहीं उत्‍तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान पर भी सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्‍हें दोषी करार किया है। बावजूद वो मंत्री बने हुए हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी और संघ को घेरा
वहीं, बीजेपी के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस भी आगे आई है। कांग्रेस प्रवक्‍ता कुंतल कृष्‍णा ने इसे संघ और भाजपा की ओर से सरकार पर उठाया गया सवाल बताया। उन्‍होंने कहा कि संघ और भाजपा मिल कर वर्तमान सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वो विकास करना चाहते हैं। बिहार के लोगों के लिए बेहतर कल बनाना चाहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव आज पहुंचेंगे पटना

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव आज पहुंचेंगे पटना

बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 16 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 16 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend