ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी को पटखनी देने के लिए मिशन 2024 के तहत बिहार में राजनीति हलचल तेज

बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति हलचल तेज हो गयी है. गठबंधन की सरकार बनने के बाद अब बिहार में केंद्रीय राजनीति पर बहस तेज है. एक ओर गृहमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर बिहार आ रहे हैं तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कद्दावर नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर कल पटना आयेंगे.

UB India News by UB India News
August 31, 2022
in पटना, बिहार
0
मोदी को पटखनी देने के लिए मिशन 2024 के तहत बिहार में राजनीति हलचल तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति हलचल तेज हो गयी है. सीएम नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं या नहीं इस पर लगातार चर्चा हो रही है. जहां बीजेपी ने कल एक बड़ा बयान दिया था और कहा था कि उन्हें कोई पहचानता भी नहीं है. ऐसे में अब JDU मिशन 2024 की तैयारी में लग गई है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसको लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देशभर में विपक्ष को एकजुट करने दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों में जाएंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार देशभर में विपक्ष को एकजुट करने दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों का दौरा करेंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए नीतीश कुमार के पास लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के कॉल भी आ रहे हैं.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार में महागठबंधन सरकार आने के बाद जिन नेताओं के फोन आये हैं, सीएम उन्हें धन्यवाद देने भी जाएंगे. विपक्ष की एकता की कोशिश का दायित्व मुख्यमंत्री पर है. फिलहाल अन्य चीज़ों से ध्यान हटाकर नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के मिशन में जुट गए हैं और इसके लिए वे सभी नेताओं से मिलेंगे.

वहीं, उन्होंने बीजेपी पार्टी पर पटलवार करते हुए कहा की बिहार में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है. भाजपा के लोग यहां नाक रगड़ेंगे पर, कुछ भी उन्हें हासिल नहीं होगा. महागठबंधन के सामने भाजपा का कुछ भी चलने वाला नहीं है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो महागठबंधन चाहेगा, वही बिहार में होगा.

गठबंधन की सरकार बनने के बाद अब बिहार में केंद्रीय राजनीति पर बहस तेज है. एक ओर गृहमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर बिहार आ रहे हैं तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कद्दावर नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर कल पटना आयेंगे. केसीआर की यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ मुलाकात होगी.

अमित शाह से एक दिन पहले बिहारआ रहे केसीआर
एक ओर जहां अमित शाह बिहार में 35 सीटों पर कब्जा बनाये रखने की रणनीति का खुलासा करेंगे, वहीं दूसरी ओर विपक्ष 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति तैयार करेगा. कल की बैठक के बाद इस बात को लेकर भी तस्वीर थोड़ी साफ होने की उम्मीद है कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की भूमिका क्या होगी.

विपक्षी एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर लंबे समय से विपक्षी एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं. कुछ माह पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुके है. ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल रंग लाने लगी है. 31 अगस्त को तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पटना आएंगे. पटना पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. वो लालू प्रसाद से भी बात करेंगे.

नीतीश की हो चुकी है कई नेताओं से बातचीत
केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने में लग गए हैं. पिछले दिनों उनकी कई नेताओं से फोन पर बातचीत भी हुई थी. 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल को एकजुट करने के मिशन में सीएम नीतीश को पहली कामयाबी हाथ लगी है.

बीजेपी के खिलाफ रंग लाती दिख रही है मुहिम
बिहार में बीजेपी से अलग होने के तुरंत बाद सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए यह कहा था कि वे पूरे देश में विपक्षी दलों को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में के लिए एकजुट करेंगे और केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे. अब नीतीश कुमार की बीजेपी के खिलाफ मुहिम रंग लाती दिख रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
झारखंड में सियासी हलचल तेज, रायपुर शिफ्ट किए जाएंगे यूपीए के विधायक, फ्लाइट बुक

झारखंड में सियासी हलचल तेज, रायपुर शिफ्ट किए जाएंगे यूपीए के विधायक, फ्लाइट बुक

अखंड सुहाग की कामना से हरितालिका तीज व्रत आज

अखंड सुहाग की कामना से हरितालिका तीज व्रत आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend