ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे में बाढ़ और सुखाड़़ को लेकर सरकार अलर्ट

UB India News by UB India News
August 30, 2022
in कृषि, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
सूबे में बाढ़ और सुखाड़़ को लेकर सरकार अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर राज्य सरकार काफी अलर्ट है। राज्य में कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति है। हमने उन इलाकों में जाकर भी जायजा लिया है। सभी चीजों पर नजर रखी जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कच्ची दरगाह में कही। दरअसल‚ मुख्यमंत्री ने सोमवार को मोटरबोट पर सवार होकर कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड़ स्थित रूस्तमपुर गांव में जाकर पूर्व मंत्री स्व. उदय नारायण राय उर्फ भोला राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। वे अटल पथ और जेपी गंगा पथ होते हुए कच्ची दरगाह पहुंचे। कच्ची दरगाह से राघोपुर पहुंचने के दौरान उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर एवं धार का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के आसपास दियारा के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें। लौटने के क्रम में राघोपुर एवं कच्ची दरगाह में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार हमलोगों ने बाढ़ प्रभावित एक–एक इलाके का सर्वेक्षण किया था। इस बार भी गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के संबंध में हम लगातार जानकारी लेते रहते हैं। पिछले वर्ष जैसी बाढ़ की स्थिति इस बार अब तक नहीं है। राज्य में कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति है। हमने उन इलाकों में जाकर भी जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों की हमलोग खबर लेते रहते हैं‚ ताकि कोई इलाका बाढ़ से प्रभावित है‚ तो लोगों की मदद के लिए कार्य किया जा सके और कहीं सूखे की स्थिति है‚ तो वहां भी लोगों की मदद की जा सके।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा‚ जल संसाधन सह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल‚ पटना ड़ीएम चंद्रशेखर सिंह‚ वैशाली ड़ीएम यशपाल मीणा‚ पटना के एसएसपी मानवजीत ढिल्लो‚ वैशाली एसपी मनीष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण‚ वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
फुरसत के रात–दिन…….

फुरसत के रात–दिन.......

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

इति नहीं टॉवर गिराना......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend