ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोकामा और गोपालगंज में भाजपा के नए नेतृत्व की होगी अग्निपरीक्षा

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in गोपालगंज, पटना, भाजपा
0
समाजवाद और विकास के बिच जदयू , कभी राजद तो कभी भाजपा के साथ ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा बिहार में नए मोड़ से गुजर रही है। कोई साथ नहीं है और सत्ता में वापसी के दूर-दूर तक आसार भी नहीं हैं। इस विकट घड़ी में उपचुनाव के रूप में बड़ी समस्या भी आने वाली है। विधानसभा की दों सीटों मोकामा और गोपालगंज में भाजपा के नए नेतृत्व की अग्निपरीक्षा होनी है। गोपालगंज पर पिछली बार भाजपा और मोकामा पर राजद को जीत मिली थी। भाजपा अगर गोपालगंज सीट हारती है तो विधानसभा में उसका कद थोड़ा और छोटा हो जाएगा। महागठबंधन की नई सरकार की कोशिश मोकामा सीट बचाते हुए गोपालगंज से भाजपा के सफाए की होगी। ऐसे में यह उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है और बिहार की राजनीति की दिशा भी तय करेगा।

अकेली भाजपा बनाम महागठबंधन की संयुक्त शक्ति का होगा आकलन
उपचुनाव की तिथि की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजद के बाहुबली नेता अनंत सिंह की सजा होने के कारण मोकामा सीट खाली हुई है, जबकि भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुबाश सिंह के असमय निधन के कारण गोपालगंज की सीट रिक्त है। दोनों का प्रयास अपनी सीट बचाकर दूसरे की हथियाने का है। जदयू के साथ गठबंधन करने के बाद राजद अभी मजबूत स्थिति में दिख रहा है। भाजपा के लिए राजद की यह ताकत बड़ी चुनौती है। ऐसे में गोपालगंज सीट पर वापसी के लिए भाजपा को अपनी ताकत के साथ महागठबंधन में दरार-तकरार की भी जरूरत होगी, जो अभी संभव नहीं दिख रहा। इस सीट को भाजपा के लिए सुबाश सिंह लगातार चार बार से जीत रहे थे। हर बार प्रतिद्वंद्वी बदल जा रहा था। कभी राजद तो कभी कांग्रेस से उन्हें चुनौती मिल रही थी। बार-बार की हार से तंग राजद ने 2020 में इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दी थी। फिर भी जीत सुबाश सिंह की ही हुई। भाजपा ने अगर सुबाश के परिवार से किसी को टिकट दिया तो सहानुभूति की लहर से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की भी दावेदारी प्रबल होगी। किंतु तेजस्वी की इच्छा पर निर्भर करेगा कि किसके हिस्से में सीट जाएगी।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

मोकामा रहा है अनंत सिंह का गढ़
मोकामा की सीट राजद के लिए भले नई है, लेकिन अनंत सिंह के लिए पिछली चार बार से अनुकूल है। कभी जदयू तो कभी निर्दलीय तो कभी राजद। पार्टी कोई भी हो, जीत अनंत की ही होती रही है। ऐसे में स्पष्ट है कि भाजपा की तरफ से कोई दमदार प्रत्याशी अगर नहीं आया तो मोकामा की लड़ाई राजद के लिए बहुत कठिन नहीं है। एके-47 रखने के जुर्म में अनंत सिंह ने सजायाफ्ता होकर सदस्यता खो दी है। राजद से संबंध यथावत हैं। उनकी पत्नी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा ने अभी कुछ भी तय नहीं किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश में चार युवक हिरासत में

मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश में चार युवक हिरासत में

CBI ने जब लालू को जेल भेजा तब क्यों चुप थे?’ महागठबंधन के आरोपों पर बोले विजय सिन्हा

CBI ने जब लालू को जेल भेजा तब क्यों चुप थे?' महागठबंधन के आरोपों पर बोले विजय सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend