ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सियासी हलचल तेज, उपमुख्यमंत्री के आवास पर देर रात तक चली बैठक

UB India News by UB India News
August 10, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
बिहार में सियासी हलचल तेज, उपमुख्यमंत्री के आवास पर देर रात तक चली बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीतिक हलचल के बीच उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के सरकारी आवास पर सोमवार को देर शाम प्रदेश भाजपा नेताओं की लंबी बैठक चली. बैठक में उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह दीघा विधायक संजीव चौरसिया मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए ही परिस्थितियों पर चर्चा की गयी. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर भाजपा नेताओं ने कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया है. शाम छह बजे से रात्रि के 11 बजे तक सभी नेता उप मुख्यमंत्री आवास पर डटे रहे.

कांग्रेस : प्रभारी भी पहुंचे पटना
बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलायी है. विधायक दल के नेता अजित शर्मा के आवास पर बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद रहेंगे. इसके पहले सोमवार को प्रभारी भक्त चरण दास पटना पहुंचे और कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम व अजित शर्मा के आवास पर पटना पहुंचे विधायकों से चर्चा की.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

भक्तचरण व अजित शर्मा ने की राबड़ी आवास पर मंत्रणा
पटना . पटना पहुंचे कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने सोमवार की देर रात राबड़ी आवास पहुंचे. राबड़ी आवास पर करीब घंटे भर तक राजद नेताओं से उन्होंने मंत्रणा की.

राजद : न तो ऑफर आया और न ही हमने किसी को दिया
राजद ने अपने सभी विधायकों को मंगलवार को पटना तलब किया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर दिन में सभी विधायकों की बैठक होगी. हालांकि बैठक के कारणों का पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने की रणनीति बतायी है, पर माना जा रहा है कि प्रदेश में उत्पन्न ताजा राजनीतिक हलचल को लेकर विधायकों से राय ली जायेगी.

न तो कहीं से ऑफर आया है, न ही हमने किसी को ऑफर दिया है
इधर, पटना में सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को न तो कहीं से ऑफर आया है और न ही हमने किसी को ऑफर दिया है. उन्होंने फिलहाल राजद के सभी प्रवक्ताओं को कुछ भी कहने से रोक लगा दी. अब सिर्फ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ही पार्टी को लेकर बात रख सकेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
US: पूर्व प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के घर FBI का छापा, बोले-देश के लिए काला दिन

US: पूर्व प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के घर FBI का छापा, बोले-देश के लिए काला दिन

महाराष्ट्र में 18 मंत्रियों ने ली शपथ: भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 मंत्री बने

महाराष्ट्र में 18 मंत्रियों ने ली शपथ: भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 मंत्री बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend