ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी विरोध का नया तरीका! नीति आयोग की बैठक से CM नीतीश-केसीआर ने क्यों बनाई दूरी?

UB India News by UB India News
August 8, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, संपादकीय
0
मोदी विरोध का नया तरीका! नीति आयोग की बैठक से CM नीतीश-केसीआर ने क्यों बनाई दूरी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में सोमवार 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है. लेकिन इस बैठक में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं शामिल हो पाएंगे. यह दूसरी बार होगा जब पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री शामिल होने से वंचित रह जाएंगे. दरअसल, कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से उबरे हैं और फिलहाल अपनी कमजोरी से वे जूझ रहे हैं. वे चाहते थे कि नीति आयोग की बैठक में उनका प्रतिनिधित्व डिप्टी सीएम करें, लेकिन उन्हें बताया गया कि इस बैठक में केवल मुख्यमंत्री ही शामिल हो सकते हैं.

हालांकि, चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को होने वाले जनता दरबार में मौजूद रहेंगे. यह भी चर्चा में है कि नीति आयोग की रैंकिंग में बिहार को विकसित राज्यों में सबसे हमेशा नीचे रखा जाता है और इसे लेकर नीतीश कुमार नाराज रहते हैं.

RELATED POSTS

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

बता दें कि पिछले महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्कालिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए पीएम मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी वे शामिल नहीं हुए थे. नीतीश कुमार ने उस बैठक में राज्य के डिप्टी सीएम को भेजा था.

 

आज राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई अधिकारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों को शामिल होना है. लेकिन नीति आयोग की बैठक से पहले इस पर राजनीति तेज हो गई है. दरअसल कुछ मुख्यमंत्रियों ने अलग अलग कारण बता कर बैठक में शामिल होने से ही किनारा कर लिया है. इसमें सबसे ताजा नाम तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का है.

केसीआर ने बैठक में आने से किया मना

नीति आयोग की बैठक में देश के भविष्य के लिए योजनाएं तैयार होती हैं. लेकिन देश के भविष्य के लिए तैयार होने वाली नीतियों को भी राजनीतिक गलियारों से होकर गुजरना पड़ता है. साल 2019 के बाद पहली बार हो रही बैठक भी सियासी भंवर में फंस गई है. क्योंकि इस बैठक में भी केंद्र और राज्यों की घमासान बीच में आ गई है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बैठक में आने से मना कर दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा, ‘भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में तभी विकसित हो सकता है, जब राज्य विकसित हों. मजबूत और आर्थिक रूप से जीवंत राज्य ही भारत को एक मजबूत देश बना सकते हैं. मैं भारत को एक मजबूत और विकसित देश बनाने के हमारे सामूहिक प्रयास में राज्यों के साथ भेदभाव करने और उन्हें समान भागीदार के रूप में नहीं मानने के केंद्र सरकार के वर्तमान रुख के खिलाफ इस बैठक से दूर रहूंगा.’

बीजेपी ने किया पलटवार

गौरतलब है कि बीते महीने हैदराबाद में बीजेपी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी. इस बैठक में भी बीजेपी और टीआरएस के बीच का घमासान खुलकर सामने आया था. यही नहीं हाल ही में केसीआर राष्ट्रपति उम्मीदवार समेत कई मोर्चों पर केंद्र के खिलाफ खड़े दिखाई दिए. हालांकि केसीआर के बैठक में शामिल ना होने के फैसले पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केसीआर खुद को निजाम समझते हैं. इसलिए उन्हें राज्य और देश के विकास पर हो रही चर्चा से कोई मतलब नहीं है.

सीएम नीतीश कुमार भी नहीं होंगे शामिल

लेकिन इस बैठक में ना शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में केसीआर अकेले नहीं हैं. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बैठक से किनारा कर लिया है. बीते हफ्ते पटना में हुई बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में भी बीजेपी और जेडीयू के बीच की दूरी दिखी थी, जब गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष पटना में थे. लेकिन ना कार्यकारिणी की बैठक के लिए नीतीश गए और ना ही बीजेपी के सीनियर नेता उनसे मिले. हालांकि बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के कारण सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

Next Post
क्या भारत में तानाशाही है ? राहुल गांधी से फिर पूछें

क्या भारत में तानाशाही है ? राहुल गांधी से फिर पूछें

पटना की सड़क पर तेजस्वी और तेज प्रताप का हल्लाबोल

पटना की सड़क पर तेजस्वी और तेज प्रताप का हल्लाबोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend