ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना का चप्पा–चप्पा भगवामय

UB India News by UB India News
July 31, 2022
in पटना, भाजपा
0
पटना का चप्पा–चप्पा भगवामय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा व अमित शाह के आगमन को लेकर बिहार भाजपा के सदस्यों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। पटना का चप्पा–चप्पा बैनर पोस्टरों से पट कर भगवामय हो चुका है। इस तरह की कार्यसमिति की बैठक पहली बार देश में हो रही है और बिहार को इसका आयोजन करने का जिम्मा मिला है। राजधानी में पार्टी अध्यक्ष नड्ड़ा का कई जगहों पर अभिनंदन किया जाएगा‚ जिसमें युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के साथ रहेंगे। उच्च न्यायालय के पास संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेड़कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नड्ड़ा का काफिला गांधी मैदान के पास संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जेपी की प्रतिमा तक जाएगा। इसके बाद चार बजे वे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करेंगे। श्री रंजन ने बताया कि ३१ जुलाई को प्रातः आठ बजे होटल मौर्या के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष सातों मोर्चा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। १० बजे प्रातः पटना सिटी के गुरुद्वारा साहिब जायेंगे। इसके बाद ११ बजे से वे पटना सिटी के कंगनघाट के कम्युनिटी हॉल में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ३१ जुलाई को ही १.३० बजे केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन होगा। ३.३० बजे वे ज्ञान भवन पहुंच कर नड्ड़ा के साथ संयुक्त मोर्चा के समारोह में भाग लेंगे। संध्या ५.३० बजे दोनों दिग्गज नेता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां वह कुछ बैठकों में सम्मिलित होंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस वृहद आयोजन के लिए पार्टी ने २४ कमेटियां गठित की है जिनके कार्यों की प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल‚ सह–प्रभारी हरीश द्विवेदी‚ संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया व अन्य वरीय नेता निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।

शनिवार से पटना में BJP के दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आगाज हो रहा है. शनिवार से दो दिनों तक चलने वाले बीजेपी के संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बीजेपी ने पटना में ऐसी तैयारी की है जो इससे पहले कभी नहीं देखी गयी. पहली बार पटना में बीजेपी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है, इसलिए इसकी तैयारियां भी अभूतपूर्व हैं. पूरे पटना को ढाई लाख से ज्यादा बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए हैं. शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचेंगे और सबसे पहले रोड शो करेंगे. जेपी नड्डा के रोड शो को लेकर पटना में ऐतिहासिक तैयारी की गई है. एयरपोर्ट से लेकर जेपी गोलंबर तक होने वाले रोड शो के मार्ग में बड़ी संख्या में स्वागत मंच बनाया गया है जहां से फूलों की बारिश की जाएगी.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

ज्ञान भवन बना अटल सभागार
बीजेपी की आज संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो रही है. इसमें बीजेपी के सभी मोर्चों के लगभग 750 प्रतिनिधि भाग लेंगे. ज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की ऐतिहासिक तैयारी है. इससे पहले पटना में बीजेपी की कार्यक्रम को लेकर इतनी बड़ी तैयारी नहीं देखी गई थी. ज्ञान भवन के मुख्य गेट को राजगीर का शांति स्तूप का रूप दिया गया है तो वहीं परिसर में लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाये गए हैं.

बिहार के इतिहास और गौरव गाथा को पेंटिंग और डिजाइन के जरिये प्रदर्शित किया गया है. सभास्थल का मंच आकर्षित करने वाला बनाया गया है. सभागार की हर कुर्सी के पीछे बीजेपी के कमल का निशान लगाया गया है, वही मंच को पटना के स्थानीय कलाकारों को द्वारा सजाया गया है. इस सजावट में प्लास्टक का कहीं इस्तेमाल नहीं किया गया है. प्राकृतिक रंगों और फूलों से पूरे सभास्थल को आकर्षक रूप दिया गया है. ज्ञान भवन की जिम्मेदारी संभाल रहे सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि पहली बार बिहार में इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है और यहां से तमाम कार्यकर्ताओं को बढ़ा संदेश दिया जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
कोरोना संक्रमण से वो पीड़ित होने के कारण अमित शाह और जेपी नड्डा से नहीं मिलेंगे सीएम नीतीश कुमार

कोरोना संक्रमण से वो पीड़ित होने के कारण अमित शाह और जेपी नड्डा से नहीं मिलेंगे सीएम नीतीश कुमार

संभलकर बोलें माननीय……

संभलकर बोलें माननीय......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend