ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में पत्रकार ने खुद को गोली से उड़ाया:JDU नेत्री से था अफेयर

UB India News by UB India News
July 31, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
पटना में पत्रकार ने खुद को गोली से उड़ाया:JDU नेत्री से था अफेयर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में 32 साल के पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।

इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली। विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।

विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था। दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने पुष्टी की है।

विशाल ने मेल पर अपना सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें वंदना के उकसाने का जिक्र किया है।
विशाल ने मेल पर अपना सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें वंदना के उकसाने का जिक्र किया है।

पहले प्यार में फंसाती है फिर सुसाइड के लिए मजबूर करती है
पति की हत्या मैं कहीं ना कहीं वंदना सिंह का हाथ है। पति की मौत के बाद वंदना का शुभम कुमार सिंह जो कि डॉ कौशल का छोटा भाई है उससे अफेयर था। इसने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। इसका सारा खर्च वंदना उठाती थी। वंदना लोगों को ऐसी ही फंसाती है और काम निकलने के बाद छोड़ देती है।

मुझे भी सुसाइड के लिए मजबूर करने लगी थी
मेरे साथ भी वंदना ने ऐसा ही किया। मुझसे कई काम करवाए, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी। उसको एप्पल का फोन और ब्रेसलेट मैंने गिफ्ट किया था।

पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वंदना से भी पूछताछ की तैयारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिहार बनेगा स्टार्टअप कैपिटल ,सरकार देगी दस वर्षों तक ब्याजमुक्त 10 लाख का सीड फंड

बिहार बनेगा स्टार्टअप कैपिटल ,सरकार देगी दस वर्षों तक ब्याजमुक्त 10 लाख का सीड फंड

पटना का चप्पा–चप्पा भगवामय

पटना का चप्पा–चप्पा भगवामय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend