ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका-यूरोप के बाद एशियाई देशों में मंदी का डर, कहां खड़ा है भारत?

UB India News by UB India News
July 27, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार
0
अमेरिका-यूरोप के बाद एशियाई देशों में मंदी का डर, कहां खड़ा है भारत?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना महामारी (Corona Virus), उससे बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) और रूस-यूक्रेन युद्ध ( Rusia Ukraine War) के बाद दुनिया भर में आर्थिक मंदी ( Recession) का खतरा मंडराने लगा है. अमेरिका और यूरोप के देशों में मंदी की आहट श्रीलंका की खराब हालत के साथ ही एशिया में भी फैल गई है. ब्‍लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एशियाई अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर मंदी का जोखिम कहीं ज्‍यादा बढ़ रहा है. एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शामिल चीन और जापान पर भी मंदी का खतरा मंडरा रहा है. भारत को मंदी के खतरे से पूरी तरह बाहर बताया गया है.

ब्‍लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में एशियाई देशों में मंदी के बढ़ते जोखिम की सबसे बड़ी वजह महंगाई को बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई की वजह से सभी देशों के केंद्रीय बैंक अपनी ब्‍याज दरों में ताबड़तोड़ वृद्धि कर रहे हैं. इसका सीधा असर उनकी विकास दर पर पड़ने लगा है. विकास दर की गति मंद पड़ते ही इन देशों की अर्थव्‍यवस्‍थाएं मंदी में प्रवेश कर जाएंगी. इसके बावजूद एशियाई देशों की माली हालत अमेरिका और यूरोप से बेहतर बताई जा रही है.

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

अमेरिका और यूरोप से बेहतर एशिया

मूडीज के मुख्‍य अर्थशास्‍त्री (एशिया-प्रशांत) स्‍टीवन कोरेन ने कहा कि एशियाई अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर मंदी का जोखिम होने के बावजूद इनकी स्थिति अमेरिका और यूरोपीय देशों से बेहतर है. कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और महंगाई से जर्मनी, फ्रांस जैसे देश ज्‍यादा परेशान हैं. एशिया में मंदी का जोखिम 20-25 फीसदी के दायरे में है. वहीं अमेरिका पर इसका खतरा 40 फीसदी और यूरोप पर 50-55 फीसदी हो गया है.

ब्‍लूमबर्ग के अनुसार, यूरोपीय देश इटली में मंदी आने की 65 फीसदी आशंका है. फ्रांस में 50 फीसदी और जर्मनी में मंदी की आशंका 45 फीसदी है. ब्रिटेन पर भी मंदी आने की 45 फीसदी आशंका दिख रही है.

सबसे ज्‍यादा जोखिम वाले एशियाई देश

अर्थशास्त्रियों के बीच कराए सर्वे के निष्कर्ष में ब्लूमबर्ग ने बताया है कि एशिया महादेश का श्रीलंका अभी अपने सबसे बुरे आर्थिक-राजनीतिक दौर से गुजर रहा है. अगले साल तक यहां मंदी आने का खतरा बढ़कर 85 फीसदी हो गया है. पिछले सर्वे में श्रीलंका पर मंदी का जोखिम 33 फीसदी था. इसके अलावा न्‍यूजीलैंड पर 33 फीसदी, ताइवान पर 20 फीसदी, ऑस्‍ट्रेलिया पर 20 फीसदी और फिलीपींस पर मंदी आने की 8 फीसदी आशंका जताई गई है.

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया का हाल

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया और जापान पर मंदी आने की 25-25 फीसदी आशंका है. वहीं चीन में आर्थिक मंदी आने की 20 फीसदी आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा हांगकांग और पाकिस्‍तान की इकॉनमी में मंदी आने की आशंका भी 20-20 फीसदी है.  इसके अलावा अन्‍य एशियाई देशों में मंदी को लेकर मलेशिया पर 13 फीसदी, वियतनाम पर 10 फीसदी, थाईलैंड पर 10 और इंडोनेशिया पर 3 फीसदी का जोखिम है.

भारत को लेकर सर्वे में अच्छी खबर

अर्थशास्त्रियों के बीच कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में भारत को आर्थिक मंदी के खतरे से पूरी तरह बाहर बताया गया है. अर्थशास्त्रियों ने यहां मंदी की संभावित आशंका शून्‍य बताई है. उनका कहना है कि भारत एशिया और दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर स्थिति में दिख रहा है. भारत में खुद का विशाल बाजार होने के साथ विनिर्माण और उत्‍पादन की लंबी शृंखला सक्रिय है. वहीं बचत के मामले में भी भारत का रिकॉर्ड सबसे बेहतर बताया जाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
NIA के IG आशीष बत्रा ने पटना पहुंचकर की बैठक

NIA के IG आशीष बत्रा ने पटना पहुंचकर की बैठक

बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कुछ जिलों में वज्रपात को ले येलो अलर्ट

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend