ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना‚ वैशाली व नवादा में खुला कर्पूरी छात्रावास

UB India News by UB India News
July 20, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
पटना‚ वैशाली व नवादा में खुला कर्पूरी छात्रावास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पिछडा वर्ग एवं अतिपिछडा वर्ग कल्याण विभाग की ४१४.८४ करोड रुपये की लागत वाली कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं में ३४१.०३ करोड रुपये की लागत से ९ अन्य पिछडा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण‚ ५९.८७ करोड रुपये की लागत से ९ अन्य पिछडा वर्ग कल्याण छात्रावास के निर्माण का शिलान्यास एवं १३.९४ करोड रुपये की लागत से ३ नवनिर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास भवन का उद्घाटन शामिल है।

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जब मुझे यहां काम करने का मौका मिला‚ तो हमने जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। कई जगहों पर इसका निर्माण हो चुका है‚ जबकि कुछ जगहों पर निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है। उन्होंने कहा कि आज पटना‚ वैशाली और नवादा जिले में ३ नवनिर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के भवन का उद्घाटन हुआ। हमारी इच्छा है कि बचे हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के भवन के निर्माण का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा हो जाये। विभाग द्वारा मुझे जानकारी दी गयी कि इसके लिए दो जगहों पर जमीन मिल गयी है‚ जहां पर काम शुरू होना है और ८ अन्य जगहों पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां–जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निर्माण हुआ है‚ हम कुछ साल पहले वहां गये थे और वहां रहने वाले छात्रों से बातचीत भी की थी। मुझे काफी अच्छा लगा था। कर्पूरी छात्रावास के बचे हुए हिस्से में निर्माण का कार्य चल रहा है। दो जिले बच गये हैं‚ जहां छात्रावास के निर्माण से संबंधित निविदा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान एवं चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पटना स्थित केंद्रों का शुभारंभ करने के साथ–साथ ‘बिहार में विकास पथ पर अतिपिछडा वर्ग’ नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर पिछडा वर्ग एवं अतिपिछडा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ उप मुख्यमंत्री सह पिछडÃा वर्ग एवं अतिपिछडा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री रेणु देवी‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन तथा पिछडा वर्ग एवं अतिपिछडा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बिहार राज्य पिछडा वर्ग आयोग न्यायमूर्ति संजय कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष संदीप आरण पुदकलक^ी तथा मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
परीक्षाओं में सभी कम्युनिटी के छात्रों का बेहतर प्रदर्शनः नीतीश

परीक्षाओं में सभी कम्युनिटी के छात्रों का बेहतर प्रदर्शनः नीतीश

विधायक अनंत सिंह को AK-47 मामले में 10 साल कैद की सजा, खत्म होगी RJD MLA की विधायकी!

अनंत सिंह को इंसास राइफल मैगजीन बरामदगी के मामले में 10 साल की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend