ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद के पूर्व विधायक अरूण यादव ने आरा कोर्ट में किया सरेंडर

UB India News by UB India News
July 16, 2022
in अपराध, कानून, भोजपुर, राजद
0
राजद के पूर्व विधायक अरूण यादव ने आरा कोर्ट में किया सरेंडर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव ने आज आरा कोर्ट मेंआत्मसमर्पण कर दिया है. संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक रहे अरुण यादव ने शनिवार को आरा स्थित सिविल कोर्ट में रेप से जुड़े केस में आत्मसमर्पण किया. अरुण यादव नाबालिग से रेप मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे और पुलिस को लगातार उनकी तलाश थी.

ऐसे में उन्होंने शनिवार को आरा कोर्ट में ,एडीज-6 की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. अरुण यादव का आत्मसमर्पण इतना गुप्त तरीके से हुआ कि किसी को कानों कान तक खबर नहीं लगी. मालूम हो कि राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी फिलहाल संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद की विधायक हैं. अरूण यादव पर नाबालिग से रेप करने का आरोप है जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे.

RELATED POSTS

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

गौरतलब है कि रेप कांड एवं पॉक्सों के तहत RJD विधायक अरुण यादव पर 19 जुलाई 2019 को आरा टाउन थाना में केस दर्ज हुआ था. इस केस में दो नामजद आरोपी बनाए गए थे. अनुसंधान में विधायक समेत चार का नाम आया था इसमें केवल विधायक अरुण यादव ही है पिछले तीन साल से फरार चल रहे थे. पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक अरूण यादव के विरुद्ध अभी तक रंगदारी, हत्या और आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों से जुड़े 13 गंभीर केस मिले हैं.

साल 2010 से लेकर 2018 के बीच विधायक द्वारा काफी संपत्ति अर्जित की गई है. 2005 के बाद से आरोपी विधायक द्वारा अवैध तरीके से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आर्थिक अपराध इकाई EOU पटना एवं ईडी को प्रस्ताव भेजा गया था. तीन साल बाद अरूण यादव द्वारा सरेंडर किए जाने के बाद आरा की राजनीति भी गरमा गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
नेपाल की निर्माण यात्रा में कायस्थों का अतुलनीय योगदान : राजीव रंजन

नेपाल की निर्माण यात्रा में कायस्थों का अतुलनीय योगदान : राजीव रंजन

NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend