ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ कर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे पटना, जमीन से लेकर आसमान तक कड़े पहरे की तैयारी

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ कर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे पटना, जमीन से लेकर आसमान तक कड़े पहरे की तैयारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 12 जुलाइ को देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ करके झारखंड से बिहार पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री पटना में विधानसभा भवन के शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे. पीएम मोदी के आगमन को लेकर पटना में जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा रहेगा. इसे लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना आ रहे हैं. इसे लेकर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तैयारी पटना में की जा रही है. जिला प्रशासन ने पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र को सेक्टरों में बांटा है और दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

थोड़ी देर के लिए सभी यात्री विमानों की उड़ान पर रोक
बता दें कि मंगलवार को नये एयरपोर्ट भवन का निर्माण कार्य भी बंद रहेगा. निर्माण क्षेत्र सुरक्षा बलों के हवाले रहेगा. पीएम मोदी के आगमन और प्रस्थान के समय थोड़ी देर के लिए सभी यात्री विमानों की उड़ान पर रोक रहेगी. पीएम का आगमन शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पटना हवाई अड्डा पर होगा. वहीं शाम 7 बजकर 5 मिनट पर पीएम पटना हवाई अड्डा से लौटेंगे.

एयरपोर्ट से विधानमंडल परिसर तक पहरा कड़ा
पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट से विधानमंडल परिसर तक 25 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस पदाधिकारियों व एक हजार जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस दौरान पटना पुलिस ने होटल और लॉज वगैरह की तलाशी भी कड़ी कर दी है. एयरपोर्ट, सचिवालय समेत कई इलाकों के होटल और लॉज वगैरह में तलाशी अभियान शुरू किया गया है. वाहनों को भी चेक किया जा रहा है.

अग्निशमन विभाग अलर्ट पर
पीएम मोदी विधानमंडल परिसर आएंगे. इस वजह से अग्निशमन विभाग भी अलर्ट पर है. विधानसभा परिसर में आग से बचाव के लिए तैयारी में विभाग जुट गया है. पीएम के कार्यक्रम के दौरान कोई अनहोनी नहीं हो इसके लिए परिसर स्थित समारोह स्थल के ठीक पास 10 दमकल और एक दर्जन अग्निशमन अधिकारियों की तैनाती रहेगी.

 

बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 12 जुलाई को पटना पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जो बिहार विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. पीएम मंगलवार की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे.

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद शाम 5 बजकर 55 मिनट पर पीएम विधानसभा में प्रवेश कर जाएंगे. शाम 6 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे. पीएम शाम 6.05 बजे शताब्दी उद्यान का नामकरण करेंगे. इस उद्यान में 100 औषधीय पौधे लगाए गए हैं. शाम 6 बजकर 9 मिनट पर पीएम विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पीएम मंच से लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद 7 बजकर 05 मिनट पर हवाई अड्डे के लिए निकल जाएंगे.

शताब्दी स्तंभ कई मायनों में है खास
बिहार विधानसभा में शताब्दी स्मृति स्तंभ का प्रधानमंत्री मोदी अनावरण करेंगे. शताब्दी स्तंभ जहां बिहार के गौरव का प्रतीक है वहीं इस स्तंभ के जरिए विधानसभा के 100 वर्षों की विधायी यात्रा और गौरवशाली परंपरा को याद किया जा सकता है. शताब्दी स्तंभ 40 फीट लंबा बनाया गया है जिस पर 25 फिट तक राजस्थान के जैसलमेर के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है. इसके ऊपर 15 फीट का बोधि वृक्ष का प्रतीक बनाया गया है. इसमे 243 बड़ी पत्तियां लगाई गई है जो विधानासभा के 243 सीटों को प्रदर्शित करती हैं. इसमे 75 छोटी पत्तियां लगाई गई है विधान परिषद के 75 सीटों का प्रतीक है.

पीएम लगाएंगे कल्पतरू का पौधा
ऊपर में बनाये गए वृक्ष में नौ शाखाएं और 38 डालियां बनाई गई है. 9 शाखायें बिहार के नौ प्रमंडलों को दर्शाता है जबकि 38 डालियां बिहार के 38 जिलो को प्रदर्शित करता है. बोधिवृक्ष की शाखाओं से अंजीर की माला लटकी हुई है और तना के पास दो स्वस्तिक निशान दर्शाए गए हैं. इस प्रतीक का इस्तेमाल बिहार सरकार अपने LOGO में भी करती है. विधानसभा के शताब्दी स्तंभ के परिसर में प्रधानमंत्री कल्पतरु का पौधा भी लगाएंगे. कल्पतरु पौधे को उसके औषधीय गुण और पर्यावरण के लिहाज से सबसे उपयुक्त माना गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post

bettilt bahisOnline Bahis Siteleri Ve İncelemeleri

बिहार आज फिर नई इबारत लिखेगा , बिहार विधान मंड़ल की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कारण यह इतिहास लिखा जायेगा

बिहार आज फिर नई इबारत लिखेगा , बिहार विधान मंड़ल की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कारण यह इतिहास लिखा जायेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend