ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद यादव को AIIMS के क्रिटिकल केयर यूनिट से किया गया शिफ्ट

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in पटना, राजद, स्वास्थ
0
लालू प्रसाद यादव को AIIMS के क्रिटिकल केयर यूनिट से किया गया शिफ्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. दिल्‍ली AIIMS में भर्ती लालू यादव को अब क्रिटिकल केयर यूनिट से शिफ्ट कर दिया गया है. उन्‍हें अब सामान्‍य कमरे में शिफ्ट किया गया है. राजद प्रमुख का एम्‍स के कार्डियो न्‍यूरो सेंटर में इलाज चल रहा है. लालू प्रसाद यादव सरकारी आवास में असंतुलित होकर गिर गए थे. इस घटना में उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी. उन्‍हें तत्‍काल पटना के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उन्‍हें ICU में रखा गया था. बाद में बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली एम्‍स लाया गया. बता दें कि लालू यादव का दिल्‍ली एम्‍स में पहले से ही इलाज चल रहा था. ऐसे में उन्‍हें एम्‍स में ही भर्ती कराया गया.

लालू प्रसाद यादव का दिल्‍ली एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. बता दें कि 6 जुलाई की शाम को राजद प्रमुख को पटना से एयर एंबुलेंस के ज़रिए दिल्‍ली लाया गया था. तीन दिन पहले ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया था और वह सहारा लेकर चल भी पा रहे थे. पटना में अपने घर की सीढ़ियों से गिरने के बाद वह घायल हो गए थे. इसके बाद उन्‍हें पटना के पारस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था. लालू प्रसाद यादव किउनी और हार्ट की समस्‍या से भी लंबे वक्‍त से ग्रसित हैं. उन्‍हें किडनी ट्रांसप्‍लांट के लिए सिंगापुर जाना था, लेकिन हादसा होने की वजह से फिलहाल उसे टाल दिया गया है. आगे एम्‍स के डॉक्‍टरों की सलाह पर उन्‍हें सिंगापुर ले जाया जाएगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मीसा भारती ने की थी भावुक अपील
लालू प्रसाद यादव की बेटी डॉक्‍टर मीसा भारती ने कुछ दिनों पहले उनकी तस्‍वीर ट्विटर पर शेयर की थी. दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती होने के बाद लालू प्रसाद यादव की पहली तस्‍वीर सामने आई थी. मीसा भारती ने ट्वीट कर लिखा था कि अपने मनोबल और आप सबकी दुआओं की बदौलत लालू यादव की तबीयत अब काफी बेहतर है. उन्‍होंने आगे लिखा था कि दुआओं और दिल्‍ली एम्‍स के डॉक्‍टरों की मेहनत ने आखिरकार रंग लाया है.

अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील
मीसा भारती ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने मनोबल और आप सबकी दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है. कृपया अफवाहों पर ध्‍यान न दें. साथ बनाए रखें. लालू जी को दुआओं में याद रखें.’ मीसा ने आगे लिखा था, ‘आप सब की दुआओं और दिल्‍ली एम्‍स की अच्‍छी चिकित्‍सकीय देख-रेख से लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अब काफी सुधार है. अब आपके लालू प्रसाद यादव बिस्‍तर से उठकर बैठ पा रहे हैं. सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं. हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू प्रसाद यादव से बेहतर कौन जानता है!’

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
तीन साल तक सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश रहेगा भारतः सुशील मोदी

बिहार को मिलेगी आठ हजार करोड़ रुपए की मदद!

सरकार को पीएम मोदी के सामने स्पेशल स्टेट्स की मांग करनी चाहिए :राजद

सरकार को पीएम मोदी के सामने स्पेशल स्टेट्स की मांग करनी चाहिए :राजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend