ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अवमानना मामला: सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को सुनाई 4 महीने कारावास की सजा

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in अपराध, कानून, खास खबर
0
अवमानना मामला: सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को सुनाई 4 महीने कारावास की सजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को 4 महीने कारावास की सजा सुनाई है. और 2000 रुपए जुर्माना लगाया ​है. जस्टिस यू.यू ललित, जस्टिस एस रविंद्र भट्ट और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने यह फैसला सुनाया. देश की शीर्ष अदालत ने 5 वर्ष पहले 9 मई, 2017 को ही विजय माल्या को अवमानना के मामले में दोषी करार दे दिया था. उन्हें एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ द्वारा दायर एक मामले में अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन अमरीकी डालर हस्तांतरित करने का दोषी पाया गया था. लेकिन सजा अब हुई है.

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान ने तो विजय माल्या पेश हुआ, न उसकी तरफ से कोई वकील आया. केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में विजय माल्या को अधिकतम सजा दिए जाने की मांग की थी. केंद्र ने कहा था कि माल्या ने न सिर्फ विदेशी खातों में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर अदालत को गलत जानकारी दी, बल्कि पिछले 5 साल से कोर्ट में पेश न होकर आदेशों की अवमानना की. दो हजार रुपए का जुर्माना नहीं देने पर सजा 2 महीने और बढ़ा दी जाएगी.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर फरार है विजय माल्या
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विजय माल्या ने अवमानना के लिए कभी कोर्ट के समक्ष मांफी नही मांगी. शीर्ष अदालत ने भगोड़े कारोबारी को 4 सप्ताह के भीतर ब्याज के साथ 40 मिलियन अमेरिकी डालर वापस जमा करने को कहा है. ऐसा करने में विफल रहने पर विजय माल्या की संपत्तियों की कुर्की की जाएगी. केंद्रीय जांच एजेंसियों के अफसर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होंगे. आपको बता दें कि विजय माल्या भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर फरार है.

विजय माल्या को भारत कब लाया जाएगा…? जानें केंद्र का जवाब
इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि प्रत्यर्पण की कानूनी लड़ाई हार जाने के बावजूद विजय माल्या कुछ कानूनी दांवपेच अपना कर यूनाइटेड किंगडम में बना हुआ है. उसने वहां कोई गुप्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर ली है. यूके की सरकार ने न तो इस प्रक्रिया में भारत सरकार को पक्ष बनाया है, न उसकी जानकारी साझा की है. इस कारण माल्या को अब तक भारत नहीं लाया जा सका है. सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा था कि माल्या ब्रिटेन में एक आजाद इंसान की तरह रहता है, लेकिन वहां क्या कर रहा है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
महाराष्ट्र का सियासी घमासान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ,  11 जुलाई को ही होगी सुनवाई : SC

सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं होगी महाराष्ट्र मामले की सुनवाई, तब तक उद्धव गुट को अयोग्य नहीं कर सकेंगे स्पीकर

गैंगेस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

गैंगेस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend