ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निपथ‘ पर भाजपा और जदयू के पथ जुदा

UB India News by UB India News
June 29, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, भाजपा
0
अग्निपथ‘ पर भाजपा और जदयू के पथ जुदा

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूबे में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता वाली स्थिति पैदा हो गयी है। सेना में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को विधानमंड़ल के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण जहां विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़़ी‚ वहीं विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। विधानसभा में भोजनावकाश के बाद उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी‚ जब राजद नेताओं के साथ जदयू के सदस्यों ने भी सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। सदन में सिर्फ भाजपा के ही सदस्य रह गये थे। जदयू के शीला मंड़ल‚ सुनील कुमार एवं विधायक गोपाल मंड़ल सदन में आये‚ किंतु उन्हें तत्काल बुला लिया गया। इसके बाद जदयू विधायकों एवं मंत्रियों की बैठक श्रवण कुमार के कक्ष में हुई। सदन के इतिहास में १६ वर्षों में पहली बार सत्ताधारी जदयू ने ऐसा कदम उठाया। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद और कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष के सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर शोर–शराबा शुरू कर दिया। सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदस्यों से अपनी सीट पर बैठने की अपील करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाया जा रहा मुद्’ा इस सदन से संबंधित नहीं है। विधानसभा में इस पर कोई अराजकता पैदा करना अनुचित है। उन्होंने सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने का अनुरोध किया‚ लेकिन सदस्य नहीं माने और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हंगामे के बीच सभाध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू किया‚ लेकिन लगातार हंगामा जारी रहने के कारण उन्होंने कार्यवाही दोपहर १२ बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने विधायक दलों के सभी नेताओं को अपने कक्ष में मिलने के लिए कहा। १२ बजे जब दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई‚ तो विपक्षी सदस्यों ने सभाध्यक्ष के कक्ष में हुई बैठक के परिणाम के बारे में जानना चाहा। उनके शोर के बीच अध्यक्ष ने भाकपा–माले के सदस्य महबूब आलम और अन्य के कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस बीच‚ विपक्षी सदस्य केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में आ गये। हंगामा करने वाले सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्’े पर अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की। सदन को अव्यवस्थित होते देख सभाध्यक्ष ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही जब पुनः शुरू हुई‚ तो राजद के साथ जदयू ने भी कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। महज भाजपा के ही सदस्य सदन में पहुंचे। सिर्फ भाजपा सदस्यों की उपस्थिति में ही स्पीकर ने कार्यवाही शुरू की। उन्होंेने सामान्य लोकहित के विषय उत्कृष्ट विधानसभा एवं विधायक के स्वरूप निर्धारण पर विमर्श शुरू किया। संजय सरावगी ने विमर्श की शुरुआत की। कुछ ही देर बाद अध्यक्ष को एहसास हुआ कि केवल भाजपा के ही सदस्य सदन में हैं‚ तो उन्होंने बुधवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
जी-7 को प्रधानमंत्री ने दिखा दिया आईना

जी-7 को प्रधानमंत्री ने दिखा दिया आईना

मध्यप्रदेश का रिकार्ड …

मध्यप्रदेश का रिकार्ड ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend