ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बनाये जायेंगे 62 आरओबी, बोले नीतिन नवीन- तीन से छह माह में शुरू होगा काम

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in पटना, परिवहन, भाजपा
0
रेल-जल और सड़क मार्ग जोड़ने का बिहार सरकार बनाएगी मास्टर प्लान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि राज्य में 62 आरओबी का निर्माण कराया जायेगा. इनमें अगले तीन से छह महीने के भीतर 20 पर निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा. सोमवार को विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान राजद के डा रामचंद्र पूर्वे के अल्प सूचित सवाल के जवाब में पथ निर्माण मंत्री ने यह घोषणा की.

45 आरओबी पर पुल निर्माण निविदा प्रक्रिया में है
मंत्री ने कहा कि 45 आरओबी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. निविदा प्रक्रिया में है. बाकी आरओबी की योजना से संबंधित डीपीआर तैयार की जा रही है. कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से से पटना आने के लिए स्टेट हाइवे और एमडीआर पथ स्थित लेवल क्रांसिंग के बदले आरओबी निर्माण के लिए योजना स्वीकृति की प्रक्रिया में है.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

तीन से छह माह में शुरू होगा काम
आरओबी निर्माण का संपूर्ण कार्य (रेलवे अंश एवं पहुंच पथ अंश) के लिए रेलवे औरराज्य सरकार के बीच सात मई 2019 को करार हुआ था. राजद के रामबली सिंह के प्रश्न के जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि अरवल जिला के मानिकपूर- बिथरा-सेनारी पथ की 12 किलोमीटर का मजबूतीकरण कार्य मई 2020 से शुरू किया गया. एकरारनामा के अनुसार फरवरी 2022 में पथ निर्माण कार्य पूरा करना था. वर्तमान में 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. हम निश्चित समय पर काम को पूरा कर लेंगे.

अधिकारी ने गलत रिपोर्ट दी, तो होगी कार्रवाई
विधान परिषद में कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा के सवालों का जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि दरभंगा मधुबनी मुख्य सड़क पर सकरी चौक पास क्षतिग्रस्त सड़क की जांच करायी जायेगी. अगर अधिकारियों के माध्यम से गलत रिपोर्ट बनायी गयी होगी, तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post

बिहार इतना बड़ा स्टेट है, कुछ न कुछ होते रहता है

अग्नीपथ योजना के विरोध मे संपूर्ण विपक्ष के साथ जदयू विधायकों ने भी सदन का किया बहिष्कार

अग्नीपथ योजना के विरोध मे संपूर्ण विपक्ष के साथ जदयू विधायकों ने भी सदन का किया बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend