ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NDA के विधान परिषद प्रत्याशियों ने एकसाथ दाखिल किया पर्चा

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
NDA के विधान परिषद प्रत्याशियों ने एकसाथ दाखिल किया पर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के अंतिम दिन आज जेडीयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह के साथ साथ बीजेपी के उम्मीदवार अनिल शर्मा और हरि सहनी ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं.

बिहार विधान परिषद चुनाव में सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। एक तरफ जहां RJD की प्रत्याशी मुन्नी देवी ने BJP को पटक-पटक कर धोने की बात कही तो अब BJP ने पलटवार किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन में हमेशा से गुलामी की प्रथा है। उन्होंने कहा कि जो RJD कहता है सभी को गुलामों की तरह पालन करना पड़ता है। एनडीए बिना किसी विवाद के अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है। जिनकी घोषणा होती है वे सभी निर्विवाद विधानसभा पहुंच जाते हैं।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

नामांकन दाखिल करते हरि साहनी।
नामांकन दाखिल करते हरि साहनी।

इससे पहले नामांकन के आखिरी दिन आज NDA के प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। BJP की तरफ से जहां अनिल शर्म और हरि साहनी ने तो JDU की तरफ से अफाक अहमद खान और रविंद्र प्रसाद सिंह ने नामांकन कराया।

दोनों पार्टियों के सभी बड़े नेता रहे मौजूद

इस दौरान एक बार फिर NDA की एकजुटता दिखी। CM नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावा BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करते कार्यकर्ता।
नामांकन दाखिल करते कार्यकर्ता।

BJP प्रत्याशी दौड़ लगाकर पहुंचे विधानसभा

वहीं BJP के प्रत्याशी हरि सहनी नामांकन के लिए देर हो गए। CM, डिप्टी CM समेत सभी बड़े नेता नामांकन के लिए पहुंच गए थे। उन्हें बताया गया कि जल्दी जाइए आपका इंतजार हो रहा है तब धोती कुर्ता में ही वे दौड़ लगाते हुए अंदर गए।

BJP के समर्पित कार्यकर्ता हैं हरि और अनिल

हरि साहनी और अनिल शर्मा BJP के समर्पित कार्यकर्ता हैं। दोनों फिलहाल प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। हरि साहनी 2015 में बहादुरपुर से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं 2020 के चुनाव में भी इन्हें दरभंगा के अलीनगर सीट से टिकट दिया गया था लेकिन बाद में नेतृत्व ने इनसे टिकट वापस ले लिया था। वहीं जहानाबाद के अनिल शर्मा संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं।

BJP के प्रत्याशी हरि साहनी और अनिल शर्मा।
BJP के प्रत्याशी हरि साहनी और अनिल शर्मा।

10 जून को होगी नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। अगर इन चारों कैंडिडेट के अलावा अन्य कोई सदस्य अपना नामांकन नहीं दाखिल करते हैं तो स्क्रूटनी वाले दिन ही सभी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।

21 जुलाई को समाप्‍त होगा 7 सदस्‍यों का कार्यकाल

बिहार विधान परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 75 है, जिनमें विधायकों की ओर से निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या 27 है। इसी 27 में से सात सीटें 21 जुलाई को रिक्त हो रही हैं। विधान परिषद में इसके अलावा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भी छह-छह यानी कुल 12 सदस्य चुन कर आते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

Next Post
भारत में एक बयान पर इतना हंगामा, पर चीन में लाखों मुस्लिमों के दमन पर इस्लामिक मुल्क खामोश क्यों?

भारत में एक बयान पर इतना हंगामा, पर चीन में लाखों मुस्लिमों के दमन पर इस्लामिक मुल्क खामोश क्यों?

PUBG के चलते हत्या-आत्महत्या, गेमिंग एडिक्शन बढ़ते बच्चों के विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा

PUBG के चलते हत्या-आत्महत्या, गेमिंग एडिक्शन बढ़ते बच्चों के विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend