ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के रहते जेडीयू आरसीपी सिंह को कैसे फिट करेगी…

UB India News by UB India News
June 8, 2022
in जदयू, पटना
0
ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के रहते जेडीयू आरसीपी सिंह को कैसे फिट करेगी…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह है। 7 जुलाई 2022 को RCP का संसदीय कार्यकाल समाप्त हो जाएगा यानी कि राज्यसभा के सदस्य नहीं रहेंगे। इसके साथ ही उनको अपने केंद्रीय मंत्रालय का प्रभार भी छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब आरसीपी सिंह दिल्ली से वापस आएंगे तो उन्हें संगठन में कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड में दो महत्वपूर्ण पद हैं। एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का और दूसरा संसदीय बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष का।

फिलहाल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह है और जेडीयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा है। अब इन दोनों नेताओं के रहते जेडीयू आरसीपी सिंह को कैसे फिट करेगी, यह बड़ा सवाल है। चुकी आरसीपीसी संगठन के व्यक्ति रहे थे। उनकी पकड़ जेडीयू के संगठन पर काफी हद तक है। ऐसे में जेडीयू चाहेगी कि वह संगठन के लिए काम करें। लेकिन, ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के रहते आरसीपी सिंह कैसे मैनेज किया जाएगा यह बड़ा सवाल है।

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

आरसीपी सिंह संगठन के व्यक्ति रहे हैं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद वह लगातार JDU के संगठन को मजबूत करने में लगे रहते थे। यही वजह आरसीपी सिंह संगठन में JDU में अपनी अच्छी खासी पैठ बना ली थी। अब एक बार फिर से जब वह राज्यसभा के सदस्य नहीं रहेंगे तो उन्हें संगठन में लाने की तैयारी की जा रही है।

नहीं स्वीकार होगा नीचे का पद

आरसीपी सिंह बिना पद के भी संगठन के लिए काम कर सकते हैं। चुकिं वह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं तो, उससे नीचे का कोई पद उन्हें स्वीकार नहीं होगा। ऐसे में वह एक नेता के तौर पर संगठन के लिए काम कर सकते हैं।

वैसे भी JDU में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी हो, लेकिन सारे फैसले नीतीश कुमार ही लेते हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला ले लिया है कि आरसीपी सिंह राज्यसभा सांसद के तौर पर नहीं रहेंगे तो उन्हें संगठन में लाना है। तो ऐसे में संगठन में उन्हें कोई ना कोई पावर तो देना ही पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले आरसीपी सिंह एक बूथ के अध्यक्ष थे। दरअसल, JDU में जब नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उन्होने एक बूथ- मजबूत बूथ का कांसेप्ट दिया था। इस लिहाज से मजबूत नेता होने की वजह से 2020 में नालंदा के मुस्तफापुर के बूथ, जिसपर आरसीपी सिंह वोट करते है। उस बूथ का अध्यक्ष बनाया गया। अभी संगठन के लिहाज से आरसीपी सिंह के पास वही पद है।

दो पदों पर हैं ललन सिंह

वही संगठन में अब ये भी चर्चा चलने लगी कि एक व्यक्ति एक पद का नियम है तो ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को छोड़ देना चाहिए। नाम नहीं बताने के अनुरोध पर एक नेता ने बताया कि ललन सिंह लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता है और दूसरा पद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी उनके पास है। ऐसे में पार्टी के संविधान के मुताबिक ललन सिंह को अध्यक्ष पद छोड़ देना चाहिए और वो पद एक बार फिर से आरसीपी सिंह को देना चाहिए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
शिक्षक भर्ती की सातवें चरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

शिक्षक भर्ती की सातवें चरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

पटना सीजन- 2 की सौंदर्य प्रतियोगिता में रचना कुमारी ने किया रैंप वॉक

पटना सीजन- 2 की सौंदर्य प्रतियोगिता में रचना कुमारी ने किया रैंप वॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend