ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया इन्वेस्टर्स मीट सह बिहार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022′ का लोकार्पण

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in कारोबार, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने किया इन्वेस्टर्स मीट सह बिहार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022′ का लोकार्पण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जल्द ही रूपा और टीटी कंपनी प्रोडक्शन करने वाली है। इन कंपनियों के प्रेसिडेंट ने आश्वासन भी दिया है। दरअसल बुधवार को राजधानी के अधिवेशन भवन में ‘इन्वेस्टर्स मीट सह बिहार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022’ का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ही ‘कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद थे। साथ ही रूपा, टीटी,आईटीसी समेत कई कंपनी के इन्वेस्टर्स भी मौजूद थे।

इन्वेस्टर्स मीट-सह-बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी, 2022 का लोकार्पण किया। इस पॉलिसी के माध्यम से राज्य सरकार का प्रयास है कि बिहार को निवेशकों के लिए वस्त्र एवं चर्म उद्योग में बेहतर अवसरों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। (1/3) pic.twitter.com/F7RHatrwSx

— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 8, 2022

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

रूपा कंपनी के प्रेसिडेंट विकास अग्रवाल ने बताया कि बिहार सरकार की टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी हमें अच्छी लगी है। हमें अब बिहार में कॉन्फिडेंस है और सिक्योरिटी भी महसूस होती है। मैं आश्वासन देता हूं कि जल्द ही हमारी कंपनी यहां प्रोडक्शन कर सकती है। वहीं टीटी कंपनी के एमडी संजय कुमार ने बताया कि हमारे त्रिपुरा वाले कारखाने में 90% कर्मचारी बिहारी हैं। तो मैं बिहार में जल्द ही कारखाना लगाऊंगा, ताकि बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े।

इन्वेस्टर्स मीट-सह-बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी, 2022 का लोकार्पण किया। इस पॉलिसी के माध्यम से राज्य सरकार का प्रयास है कि बिहार को निवेशकों के लिए वस्त्र एवं चर्म उद्योग में बेहतर अवसरों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। इस पॉलिसी के मुख्य उद्देश्य बिहार को इस क्षेत्र के घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए निवेश के प्रमुख संभावित केंद्र के रूप में विकसित करना, कपड़ा और चमड़ा व्यवसाय शुरू करने वाले उद्यमियों के लिए कई प्रकार के प्रोत्साहन देना है। साथ ही कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र के लिए स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना, फाइबर से लेकर फैशन तक पूरी वैल्यू चेन बनाना, खादी, रेशम, हथकरघा, पावरलूम आदि के उत्पादन के बाद उसका मूल्यवर्धन करना है। : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

मुख्यमंत्री ने की शाहनवाज का तारीफ

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री शाहनवाज हुसैन की तारीफ करते हुए कहा कि पहले भी हमलोग सब जगह जाते थे इन्वेस्टर को लाने। लेकिन कोई आता नहीं था। जब से शाहनवाज मेहनत कर रहे हैं, सबलोग आ भी रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स को कहा कि जितना मदद हमलोग देंगे उतना कोई नहीं देगा। जमीन से लेकर सुरक्षा और पैसे से भी हमलोग मदद करेंगे। बिहार में उद्योग लगाइए ताकि हमारी जनता को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम से मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारा बिहार भी अब तेजी से आगे बढ़ने लगा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के रहते जेडीयू आरसीपी सिंह को कैसे फिट करेगी…

ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के रहते जेडीयू आरसीपी सिंह को कैसे फिट करेगी...

शिक्षक भर्ती की सातवें चरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

शिक्षक भर्ती की सातवें चरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend