आज पटना के विद्यापति के सभागार में भाजपा के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अतिपिछड़ा/पिछड़ा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान के अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक शिवपूजन राम और राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती अर्चना रॉय भट्ट ने किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार सरकार के भूमी सुधार और राजस्व मंत्री रामसुरत राय जी, पर्यटन मंत्री नारायण जी, और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में दिघा विधायक संजीव चौरसिया मौजूद रहे.
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी गरीब का बेटा‚ अतिपिछडा बेटा का हैं। गरीबी देखे हैं‚ गरीबी झेले हैं। इसलिए वे गरीबों के लिए आवास बनवा रहे हैं ताकि देश का कोई गरीब वेघर नहीं रहे। निःशुल्क अनाज मुहैया कराया जा रहा है ताकि कोई भी गरीब भूखा नहीं रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य श्रीमती अर्चना रॉय भट्ट ने कहा कि मोदी जी ने गरीबों के मान–सम्मान एवं आत्म सम्मान की रक्षा करने के लिए कई योजनाएं चलायीं जिनमें महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री शौचालय योजना है। सभी घरों में शौचालय देकर उनके सम्मान की रक्षा एवं स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार दिया है। मोदी जी ने ओबीसी के लिए ऐतिहासिक फैसले किए जो मोदी जी के पहले की सरकार ने नहीं किया। मोदी जी ने सेंट्रल स्कूल‚ नवोदय एवं सैनिक विद्यालय में २७ प्रतिशत आरक्षण दिया। ऑल इंडिया मेडिकल कोटा में भी २७ प्रतिशत आरक्षण देकर ओबीसी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। क्रीमीलेयर बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जिससे लाखों बच्चों का इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में अतिपिछड़ों एवं पिछड़ो को दबाया जाता था, मगर मोदी सरकार में अतिपिछड़ा एवं पिछड़ो के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनका विकास कर रहें हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि मोदी जी आवास दे रहे हैं। जिनको जमीन के अभाव में आवास नहीं बन पा रहा है उसको जमीन खरीदकर प्लॉटिग करके जमीन पर जाकर उनको जमीन हैंड ओवर करेंगे। जो गरीब सरकारी जमीन पर घर बना के रह रहे हैं‚ जमीन के कागज के अभाव में घर नहीं बन पा रहा है हम पूरा बिहार जा–जाकर हम गरीबों को वास्तविक पर्चा देंगे। पर्यटन मंत्री नारायण साह ने कहा कि लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल महागठबंधन ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया‚ बल्कि राजद–कांग्रेस ने इसका विरोध किया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि ओबीसी को अधिकार दिलाने में नरेन्द्र मोदी ने महती भूमिका निभाई। गरीब‚ शोषित‚ वंचित लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में लगे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ओबीसी विरोधी रही है। जब कर्पूरी जी बिहार में ओबीसी को आरक्षण दे रहे थे उस समय की कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध किया था। उस समय भी जनसंघ ने‚ जो आज भाजपा है‚ सरकार में रहकर सहयोग किया था। जब–जब ओबीसी को लाभ मिला है उसमें भाजपा ने सहयोग किया और आज भी मोदी जी लगातार ओबीसी के लिए काम कर रहे हैं।
हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी जी संबोधित करते हुए मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने सेवा सुशासन गरीब कल्याण के रूप में मना रही है। आठ वर्षों में मोदी जी के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उसके बारे में सभी को अवगत कराया।
हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार ने प्रधानमंत्री शौचालय योजना के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि पहले जब महिलाएं खुले में शौच करने जाती थी तो लोग हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी घरों में शौचालय देकर सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। आवास दिया, मुफ्त राशन, आयुष्मान, जन धन योजना, दिव्य ज्योती योजना, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना, जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ मिला है।






