ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय गणना से हर वर्ग का होगा विकासः नीतीश

UB India News by UB India News
June 7, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
प्रवासी बिहारियों की जाति का भी डेटा बैंक बनायेंगे नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि प्रदेश में जाति आधारित गणना हो जाने से सभी धर्मों की सभी जातियों के लोगों का ठीक ढंग से विकास होगा। किसी की उपेक्षा नहीं होगी और सबका ध्यान रखा जायेगा। सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बाहर रहने वालों लोगों की भी जानकारी लेकर उनकी गणना की जायेगी।

उन्होंने कहा‚ ‘राज्य में अगर जाति आधारित गणना हो जायेगी‚ तो यहां रहने वाले लोग‚ चाहे वे किसी भी धर्म‚ जाति या मजहब के हों‚ अपर कास्ट‚ बैकवर्ड‚ दलित‚ आदिवासी हों‚ उनके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। यही नहीं‚ कोई भी व्यक्ति‚ चाहे वह किसी भी समुदाय का हो‚ उसकी आर्थिक स्थिति की भी जानकारी मिलेगी और उसको बेहतर करने के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों का प्रयास है कि सबका विकास ठीक ढंग से हो। सब तरह की जानकारी हो जायेगी‚ तो अच्छा होगा और उसका फायदा होगा। किसी की उपेक्षा नहीं होगी। सबका ध्यान रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना को लेकर फंड का आवंटन कर दिया गया है। एक महीने की तैयारी के बाद जाति आधारित गणना का काम शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २०१०–११ में केंद्र सरकार के द्वारा जो गणना की गई‚ उसे भी प्रकाशित नहीं किया गया। इस संबंध में जानकारी आई है कि यह ठीक ढंग से नहीं हुआ था। हमलोग यहां इसे बढ़िया ढंग से करायेंगे। सभी पार्टियों के लोग भी मिलकर इसपर काम करेंगे। यहां यह इतने अच्छे ढंग से होगा कि बाकी लोग भी इसकी प्रशंसा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अधिकारियों के साथ जाति आधारित गणना को लेकर एक–दो बैठक और करूंगा‚ ताकि तेजी से काम हो। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता से इनकार किया और कहा कि सिर्फ लड़कियों को शिक्षित करने से ही देश में आबादी वृद्धि को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा‚ ‘जब सरकार में हमलोग आये थे‚ तो प्रजनन दर ४.३ फीसद थी‚ जो अब घटकर ३ फीसद पर आ गई है।

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

हमने वर्ष २०१२–१३ में इसका पूरा अध्ययन कराया। पति–पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है‚ तब प्रजनन दर देश की और अपने यहां की भी २ फीसद थी। यदि पत्नी इंटर पास है‚ तो जो देश की प्रजनन दर थी‚ उससे भी थोड़ा कम हमलोगों के यहां थी। इसको लेकर मन में यूरेका की भावना आई। उसी समय लड़कियों को और शिक्षित करने का काम शुरू कराया‚ उसी का नतीजा है कि लड़कियां पढ़ने लगी हैं और अब प्रजनन दर राज्य में घटकर ४.३ से ३ फीसद पर आ गई है। ये जो काम हमलोग कर रहे हैं‚ यदि उसको जारी रखेंगे‚ तो ४–५ वर्षों में प्रजनन दर २ प्रतिशत पर आ जायेगी।

समस्तीपुर की घटना काफी दुखद
मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर में एक ही परिवार के ५ लोगों द्वारा की गयी खुदकुशी की घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली है। प्रशासन के लोगों ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर किस वजह से ऐसा हुआ। एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
आगे की सोचें

आगे की सोचें

धरती को बचाना है

धरती को बचाना है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend