ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद की मौजूदगी में विधान परिषद के लिए RJD के 3 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
लालू प्रसाद की मौजूदगी में विधान परिषद के लिए RJD के 3 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को राजद के तीन उम्‍मीदवारों ने नामांकन किया. तीनों उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल करते समय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत दल के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. जिन तीन उम्मीदवारों ने विधान परिषद सचिवालय में परचा दााखिल किया है उनमें कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय शामिल हैं.

लालू के साथ पहुंचे तीनों उम्मीदवार
तीनों उम्मीदवार दोपहर बाद विधानसभा पहुंचे तो उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे. इधर, विधान परिषद के लिए अब तक राजग की ओर से उम्‍मीदवारों का एलान नहीं किया गया है. राज्यसभा की तरह ही विधान परिषद उम्मीदवारी को लेकर भी एनडीए में सस्‍पेंस बरकरार है. ऐसे में सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए से कौन विधान परिषद चुनाव का उम्‍मीदवार होगा.

RELATED POSTS

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

मुन्नी देवी को उम्‍मीदवार बना कर लालू ने सबको चौंकाया
राजद ने पिछले सोमवार को अपने तीनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी. युवा राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष कारी सोहैब, महिला प्रकोष्‍ठ की महासचिव मुन्‍नी देवी और अशोक कुमार पांडेय को राजद ने अपना उम्‍मीदवार बनाया है. इसमें मुन्‍नी देवी के नाम की घोषणा कर के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सभी को चौंका दिया था. हालांकि उम्‍मीदवारों की घोषणा के बाद राजद को सहयोगी दलों की नाराजगी झेलनी पड़ी.

नाराज हैं राजद के सहयोगी
वामपंथी दलों ने तेवर कड़े किये. वहीं कांग्रेस ने भी खूब खरी खोटी सुनायी. हालां‍कि, राजद नेतृत्‍व ने इन सबको दरकिनार कर अपने उम्‍मीदवारों का नामांकन करा दिया है. सदन में आंकड़ों पर अगर गौर करें तो राजद के पास दो उम्मीदवारों को जीताने लायक वोट है, लेकिन तीसरे उम्मीदवार के लिए राजद को कुछ मतों की जरुरत है. ऐसे में राजद को उम्मीद है कि उसे माले और कांग्रेस से समर्थन मिल जायेगा.

जदयू-भाजपा में अब तक समझौता नहीं
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है. जदयू के पास एक उम्मीदवार के अतिरिक्त कुछ मत बचते हैं. इसलिए जदयू दो सीटों पर अपना उम्मीदवार चाहता है. लेकिन भाजपा या अन्य दलों से इस मसले पर अभी तक कोई चर्चा सामने नहीं आयी है. नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है. ऐसे में अब केवल तीन दिन ही शेष बचे हैं. इधर, राजग की सहयोगी पार्टी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने भी एक सीट की मांग कर दी है. ऐसे में अब देखना होगा कि कौन भाजपा से और कौन जदयू से एमएलसी चुनाव का चेहरा बनता हैं.

20 जून को होगा मतदान
मालूम हो कि एमएलसी चुनाव का मतदान 20 जून को होगा. 21 जून को कमर आलम, गुलाम रसूल, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश, रणविजय कुमार सिंह, सीपी सिन्‍हा और पूर्व मंत्री अर्जुन सहनी का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है. उन्‍हीं की जगह पर यह चुनाव होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

विधानसभा में ई-विधान (नेवा) व्यवस्था होगी लागू ………….

by UB India News
August 10, 2026
0

ई-विधान (नेवा) व्यवस्था के जरिये विधानसभा डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ चुकी है। आने वाले दिनों में शून्यकाल सहित सभी...

Next Post
प्रदेश में शराबबंदी सफल नहींः तेजस्वी

समस्तीपुर घटना पर ट्वीट कर ट्रोल हुए तेजस्वी

किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे लालू यादव!

किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे लालू यादव!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend