ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं…………

UB India News by UB India News
May 27, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, कानून, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, दुनिया से की ये अपील
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कहते हैं भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। जम्मू–कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के मामले में यह बात सच साबित हुई। आतंकवादी गतिविधियों के लिए भारी-भरकम राशि जुटाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने बुधवार को मलिक को उम्रकैद यानी अंतिम सांस तक कैद की सजा सुनाई। यासीन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मलिक को देश (भारत) के खिलाफ युद्ध छेड़ने का भी दोषी पाया गया। फैसले में विशेष न्यायाधीश ने कहा कि यासीन मलिक के चलते ही घाटी से कश्मीरी पंडितों का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ। कानून के शिकंजे में आते ही यासीन ने खुद को ‘गांधीवादी’ होने और उसी के अनुरूप आचरण की दलील दी, मगर अदालत ने उसके खूनी अतीत को आधार मानते हुए दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई।

दरअसल, केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर सख्ती होनी शुरू हो गई। एक-एक कर घाटी में सक्रिय आतंकवादी समूहों और अलगाव की पैरवी करने वालों पर शिंकजा कसना शुरू हो गया था। यासीन मलिक शुरुआती समय से ही कश्मीर को भारत से अलग करने के षड्यंत्र में शामिल रहा। पाकिस्तान स्थित आकाओं से लगातार निर्देश और रकम पाकर वह घाटी में खूनी खेल को संचालित करने में हमेशा अगुवा रहा। घाटी के युवकों को बरगलाने और पैसे देकर सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी के लिए उकसाने का उसका अपराध कमतर नहीं आंका जा सकता है।

RELATED POSTS

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

कश्मीर के माहौल को खराब करने में उसकी भूमिका किसी से छिपी नहीं थी। कुल मिलाकर यह देशद्रोह का मामला है। घाटी में आतंक के पैरोकार रहे यासीन मलिक इकलौते नहीं हैं। कई के खिलाफ जांच चल रही है तो कई अभी सलाखों के पीछे हैं। यासीन जैसे हिंसक चरित्र वाले को सजा मिलने से पाकिस्तान का बौखलाना पड़ोसी मुल्क की साजिश को बे पर्दा करतत्त् है। वैसे तो एनआईए ने यासीन के लिए फांसी की मांग अदालत से की थी, मगर जुर्म कबूलने की वजह से उसे मौत की सजा नहीं दी गई। अलबत्ता, अब बची उम्र सलाखों के पीछे काटने से उसे हर दिन अपने किए पर पछतावा जरूर होगा। बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है। यासीन को यह बात हमेशा ताउम्र याद आएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
चीनी की चिंता , निर्यात के लिए अनुमति लेना जरूरी

चीनी की चिंता , निर्यात के लिए अनुमति लेना जरूरी

दावोस में भारत : बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत

दावोस में भारत : बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend