ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरसीपी सिंह को लेकर क्‍या JDU में बढ़ रही खेमेबाजी?

UB India News by UB India News
May 26, 2022
in जदयू, पटना
0
आरसीपी सिंह को लेकर क्‍या JDU में बढ़ रही खेमेबाजी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्‍यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति इन दिनों गर्माई हुई है. खासकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में राज्‍यसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारी को लेकर अंदरुनी घमासान जारी है. पार्टी के अंदर की खेमेबाजी भी दिखने लगी है. तमाम राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच जेडीयू प्रवक्‍ता डॉक्‍टर अजय आलोक के ट्वीट से सियासी हलचल और बढ़ गई है. अजय आलोक ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच गहरे संबंधों का जिक्र किया है. एक और ट्वीट में जेडीयू प्रवक्‍ता ने जातिगत जनगणना पर भी बड़ा बयान दिया है.

बिहार की सियासत में इस वक़्त JDU कोटा से केंद्र में मंत्री आरसीपी सिंह के फिर से राज्यसभा जाने को लेकर राजनीति बेहद गर्म है. एक तरफ़ आरसीपी सिंह को पूरी उम्मीद है कि उन्हें पार्टी फिर से राज्यसभा भेजेगी. इसमें कहीं से कोई दिक़्क़त नही है और वो अपने हावभाव से ऐसा दर्शा भी रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ़ JDU के शीर्ष नेतृत्व की रहस्यमय चुप्पी संशय को और बढ़ा रहा है. अंदरखाने से ख़बर यह भी है कि इस वक़्त JDU में इसे लेकर ख़ेमेबाज़ी भी तेज हो गई है. अब इसकी तस्वीर भी सामने आने लगी है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

JDU के प्रवक्ता अजय आलोक ने नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के गहरे संबंध को लेकर एक ट्वीट किया है. इससे यह साफ़ है कि आरसीपी सिंह को लेकर JDU में खेमेबाज़ी है. अजय आलोक ने जो ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने राजद और JDU के एक साथ आने को लेकर ज़ोरदार हमला तो बोला ही है, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बेहद गहरे संबंध की ज़िक्र कर बड़ा संदेश देने की भी कोशिश की है. अजय आलोक ने इस ट्वीट में यह बताने की कोशिश है कि चाहे कोई कुछ भी बोले आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की दोस्ती और रिश्ता बेहद गहरा है.

पार्टी के मुख्‍य प्रवक्‍ता की प्रतिक्रिया
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अजय आलोक के ट्वीट पर कहा कि कौन क्या बोलते हैं, उनका निजी मामला है. नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए क्या कर रहे हैं और क्या किया है, इसका उनके विरोधियों को भी बखूबी अहसास है. पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है कि वह जो भी फ़ैसला लेंगे पार्टी के हर नेता से लेकर कार्यकर्ता तक उसका सम्मान करेंगे. नीरज कुमार ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जो भी फ़ैसला लेंगे वह पार्टी की हित को देखते हुए लेंगे और जो फ़ैसला करेंगे वह JDU के लिए सर्वमान्य होगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
मेरे एक ही नेता आदरणीय लालू जी हैं दूसरा कोई नहीं

मेरे एक ही नेता आदरणीय लालू जी हैं दूसरा कोई नहीं

यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, दुनिया से की ये अपील

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend