ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विप की 7 सीटों पर चुनाव 20 जून को , जदयू के पांच‚ भाजपा व वीआईपी के एक–एक पार्षद का कार्यकाल हो रहा समाप्त

UB India News by UB India News
May 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान मंड़ल का शीतकालीन सत्र आज से
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की विधानसभा कोटे की सात सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। चुनाव की अधिसूचना दो जून की जारी होगी और मतदान २० जून को होगा। मतगणना चुनाव के दिन शाम पांच बजे से होगी। भाजपा के अर्जुन सहनी‚ जदयू के कमरे आलम‚ जदयू के गुलाम रसूल‚ जदयू की रोजिना नाजिश‚ जदयू के रणविजय कुमार सिंह‚ जदयू के सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिंह और वीआईपी के मुकेश सहनी का कार्यकाल २१ जुलाई को समाप्त हो रहा है। इस चुनाव में एक सीट पर जीत के लिए ३१ मतों की आवश्यकता पड़़ेगी। ऐसी स्थिति में मौजूदा विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुसार चार सीट सत्ताधारी महागठबंधन को और तीन सीट विपक्ष को जाना तय है। राजद वामदलों के समर्थन से तीन सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करेगा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना दो जून को जारी की जायेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जून निर्धारित की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच १० जून को होगी। नामवापसी की अंतिम तिथि १३ जून निर्धारित की गयी है। मतदान २० जून को सुबह नौ से दोपहर बाद चार बजे तक ोगा। मतगणना चुनाव के बाद २० जून को शाम पांच बजे से बिहार विधान सभा स्थित मतदान केंद्र पर ही होगी।

दो जून से नौ जून तक चलेगा नामांकन 

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि विधानसभा कोटे की इन सातों सीटों पर नामांकन दो जून से आरंभ होगा जो नौ जून तक चलेगा । नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गयी है। सातों सीटों के लिए मतदान 20 जून को सुबह नौ बजे से चार बजे तक होगा। मतों की गणना 20 जून को ही शाम पांच बजे से होगी।

21 जुलाई को समाप्‍त हो रहा सात सदस्‍यों का कार्यकाल 

बता दें कि 75 सदस्यीय विधान परिषद में वर्तमान में विधायकों द्वारा निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या 27 है। इसी 27 में सात सीटें रिक्त हो रही हैं। विधान परिषद की सीटों की बात करें तो इसके अलावा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक के छह-छह यानी 12, स्थानीय निकायों से 24 के साथ राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्य होते हैं। मनोनयन वाले सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता रखने वाले होते हैं।

31 विधायक पर होगा एक विधान पार्षद का चुनाव

विधानसभा कोटे की सीट होने की वजह से इसमें मतदाता विधायक होते हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से दलों को सीटें मिलती हैं। अमूमन दल आपसी समझौते के तहत संख्या बल के हिसाब से सीटों का बंटवारा कर लेते हैं। मतदान की स्थिति नहीं बनती है। बिहार विधानसभा की सदस्य संख्या 243 है। संविधान में तय प्रविधान के तहत एक विधान पार्षद को चुनने के लिए 31 विधायकों के मत की जरूरत पड़ती है।  सदस्‍यों की वर्तमान संख्‍या के हिसाब से भाजपा को सहयोगी दलों की मदद से तीन, राजद को दो, जदयू को एक और वामदल को एक सीट मिलने की उम्‍मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
भ्रष्टाचार : अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके अच्छी मिसाल कायम

भ्रष्टाचार : अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके अच्छी मिसाल कायम

अमेरिका की बंदूक संस्कृति

अमेरिका की बंदूक संस्कृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend