ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजगीर में कांग्रेस का चिंतन शिविर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in कांग्रेस, पटना
0
राजगीर में कांग्रेस का चिंतन शिविर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं लेकिन स्थिति ऐसी कि महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद ही उसे महत्व नहीं दे रही। दो उपचुनावों में राजद ने कांग्रेस को महागठबंधन से दूर रखा। अब कांग्रेस एक और दो जून को राजगीर में चिंतन शिविर आयोजित करने वाली है। इस चिंतन शिविर में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर यह चिंतन शिविर आयोजित होने वाला है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर कहते हैं कि राजगीर चिंतन शिविर में, उदयपुर में हुए चिंतन शिविर की मुख्य बातों की जानकारी प्रदेश स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को तो दी ही जाएगी, साथ ही बिहार कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इस पर भी फोकस होगा।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

शिविर में प्रदेश प्रभारी, सभी सह-प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, विधानमंडल दल के नेता, सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, सभी संगठनों, मोर्चा और मंच के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राजगीर में होने वाले चिंतन शिविर से पहले भास्कर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस को राजगीर के चिंतन शिविर में यह चिंतन जरूर करना चाहिए कि आखिर 1990 के बाद से कांग्रेस का जनाधार क्यों घटता चला गया? क्या इसमें नीतिगत फैसले की गलती थी, क्या नेताओं का कार्यकलाप ठीक नहीं था, क्या कार्यकर्ताओं की शिथिलता बड़ा कारण तो नहीं?

वे सवालिया लहजे में कहते हैं कि कोई तो कारण होगा कि कांग्रेस की लोकप्रियता बिहार में घटी है! शर्मा कहते हैं कि जाति, समाज का सच है और सोशल इंजीनियरिंग पर कांग्रेस को ध्यान देना चाहिए। लेकिन संगठन में सिर्फ जाति के नाम पर किसी को पद दे देने से काम नहीं चलेगा बल्कि जाति के साथ सक्षमता को भी आधार बनाकर प्रतिनिधित्व देना चाहिए।

वे उदाहरण देकर कहते हैं कि डॉ. श्री कृष्ण सिंह भूमिहार जाति से थे लेकिन उन्होंने जमींदारी खत्म करने का काम किया, देवघर मंदिर में अछूतों को प्रवेश दिलाने के लिए लाठियां खाईं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद खान बताते हैं कि वे उदयपुर के चिंतन शिविर में थे। राजगीर में होने वाले शिविर को लेकर वे कहते हैं कि यह तय हुआ है कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को 75 किमी. की पदयात्रा करनी है। 2 अक्टूबर को देशव्यापी पदयात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

शकील अहमद कहते हैं कि बिहार कांग्रेस के सांगठनिक ढ़ांचे में बदलाव की सबसे ज्यादा जरूरत है और इस सवाल को वे राजगीर सम्मेलन में उठाएंगे। ओबीसी, ईबीसी, दलित, महिला और अल्पसंख्यक को बिहार कांग्रेस के स्ट्रक्चर में जगह मिलनी चाहिए। इससे कांग्रेस की स्थिति सुधरेगी। जनाधार बढ़ेगा।

पार्टी के पदों पर यंग और ओल्ड दोनों तरह के कार्यकर्ताओं-नेताओं का बैलेंस जरूरी है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत आनंद साहु कहते हैं कि बिहार की सामाजिक- राजनीतिक संकल्पना को ध्यान में रखकर सभी को पार्टी में समाहित करने की जरूरत है। सबसे ज्यादा चिंतन इसी पर करने की जरूरत है। बिहार में गरीबी, पिछड़ापन काफी ज्यादा है।

इसको ध्यान में रखकर सड़ांध फैला रहे गवर्नेंस को बदलने की जरूरत है। सामाजिक न्याय के साथ कांग्रेस जनता से कैसे जुड़े इस पर चिंतन करने की जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा

टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा

Klar Crédito Es Tu Mejor Opción De Préstamos Sin Buró En Línea

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend