बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने तय किया है कि बिहार के आमजनों को पीने की पानी की किल्लत नहीं होगी। विभाग के द्वारा इस पर काम हो रहा है। किसी भी स्थिति में आम जनता को पानी की कमी नहीं होने दी जायेगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियत्रंण मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि विभाग द्वारा घर–घर शुद्ध पेय जल पहंुचाने का कार्य बडे पैमाने पर हुआ है। बिहार के आम लोगों को घर–घर नल से जल दिया जा रहा है। दक्षिण बिहार में पानी की समस्या नहीं है‚ पानी का लेयर नीचे गया है। शुद्ध पेय जल‚ नल–जल की योजना से दे रहे हैं। मंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है। बिहार में २०२५ तक सरकार चलेगी‚ राजद बेचैनी में है इसलिए कुछ भी बोल रहीं है। विपक्ष को सत्ता नहीं मिलने वाला है। सहयोग कार्यक्रम में कोपा‚ सारण की अनिता देवी ने अपने पुत्र अमन शर्मा की अपराधियों द्वारा हत्या कर देने तथा थाना कोपा द्वारा मामले को रफा–दफा कर देने के संबंध में कार्रवाई करने की बात कही। लखीसराय की उषा कुमारी ने अपनी पारिवारिक समस्याओं से अवगत कराया। धनरूआ पटना के रवि कुमार ने खराब चापाकल को बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। गजहरा मधुबनी के संजय कुमार भारती ने अनुकम्पा के आधार पर जनवितरण प्रणाली की दुकान आवंटन के संबंध में आवेदन दिया।
अररिया की सुधा कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग के संबंध में आवेदन दिया। मंत्री ने तत्क्षण संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया।
सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….
सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...







