ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ज्ञानवापी विवाद’ :मीडिया में बढती बहसें कट्टरता में भी बढ़ावा देखा जा सकता है…..

UB India News by UB India News
May 22, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, मनोरंजन
0
ज्ञानवापी विवाद’ :मीडिया में बढती बहसें कट्टरता में भी बढ़ावा देखा जा सकता है…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जब से ‘ज्ञानवापी विवाद’ मीडिया में आया है तब से हम कई तरह की ‘ज्ञानवापी’ देख रहे हैं। उदाहरण के लिए एक ‘ज्ञानवापी’ वो है जो आप काशी स्वयं जाकर देखते हैं। दूसरी वो है जो रोज मीडिया में बनते देखते हैं। तीसरी वो है जो अदालत के मुकदमों में बनती देखते हैं। चौथी वो है जो शिवभक्तों की स्मृतियों और किस्सों और मिथकों में बसी है। पांचवीं वो है जो पुराणों व इतिहास की किताबों में बनती है। छठी वह है जो काशी वालों की शैली के नारे ‘हर हर महादेव’ के जरिए बनती है। इतनी ज्ञानवापियों के होने की वजह से ही हम चाहते हैं कि इन सबके बीच या इन सबसे मिलकर कोई एक असली ज्ञानवापी अवश्य होनी चाहिए। इसके लिए उसकी खोज की जानी चाहिए। ‘सर्वे’ इसी ‘खोज’ का हिस्सा है। सर्वे के वीडियोज और रिपोर्ट में बनी ज्ञानवापी सातवीं ज्ञानवापी है जो इन दिनों गहरे विवाद का विषय है और जो अदालत के ध्यान का विषय है। हमारा मकसद यहां अदालत के फैसले पर टिप्पणी करने का नहीं है बल्कि मीडिया में यह मुद्दा जिस तरह से खुला है और जिस तरह से समाज पर उसका असर हो रहा है‚ उसकी चरचा करना है।

मीडिया का नियम है कि जहां ‘एक्शन’ होता है जहां ‘घटना’ होती है वहीं ‘मीडिया’ होता है। मीडिया यही कर रहा है। पिछले ही दिनों‚ जिस चौबीस बाई सात के हिसाब से मीडिया ने ‘हिजाब’ के विवाद को दिखाया या ‘हलाल’ के विवाद को दिखाया या रामनवमी के जुलूसों के बाद के दंगों को दिखाया या दिल्ली में बुलडोजर के एक्शनों को दिखाया या हनुमान चालीसा के पाठ के विवाद को दिखाया है उसी तरह वह ज्ञानवापी मस्जिद/मंदिर के विवाद को भी दिखा रहा है। असली बात यह देखना है कि इस तरह के दिखाने का पब्लिक पर क्या असर होता हैॽ क्या उसका दिखाया–बताया पब्लिक की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बनता हैॽ कहने की जरूरत नहीं है कि अपनी सारी सीमाओं के बावजूद मीडिया जिस तरह से समकालीन घटनाओं को कवर कर रहा है‚ उससे पब्लिक में ‘पापूलर जन विमर्श’ पैदा कर चुका है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

हम जानते हैं कि मीडिया हमेशा पब्लिक को अपने साथ शामिल करके चलता है। उसके भावबोध को तिकतिका कर सक्रिय करता है। इसीलिए आज का आम आदमी उसी भाषा में बात करता दिखता है जिस भाषा में मीडिया में लोग बात करते हैं। लेकिन इसके लिए मीडिया अपना ‘कंटेंट’ खुद नहीं बनाता बल्कि बनते हुए ‘कंटेंट’ को ‘कवर’ करता है। उसका काम ‘जो है’ उसे ‘वैसा ही’ दिखाने का है न कि उसे बनाने का। मीडिया हमें सिर्फ खबर या विचार मात्र नहीं दे रहा बल्कि हमें खबरों में शामिल भी कर रहा है। उदाहरण के लिए ज्ञानवापी के कवरेज को देखने के बाद हम या तो हिंदू पक्ष के हो सकते हैं या मुस्लिम पक्ष के। लेकिन तटस्थ नहीं रह सकते। इसीलिए हमारा कहना है कि हमें सर्वे के वीडियोज को ज्ञानवापी केस में महत्वपूर्ण दस्तावेज मानना चाहिए जिसका औपचारिक संज्ञान अभी अदालत को लेना है।

हम देख रहे हैं कि जब से सर्वे मीडिया में लीक हुआ तब से मीडिया की हर बहस उत्तेजक बहस बन गई है जहां तरह–तरह के हिंदुत्व एक्सपर्ट इस्लाम एक्सपर्ट और कानून एक्सपर्ट एक दूसरे से उलझते दिखते हैं। यह सर्वे के जरिए ही मालूम हुआ है कि वहां एक शिवलिंग भी है जो एक तालाब के किनारे कुएंनुमा घेरे में रखा है जिस पर सीमेंट चिपकाया गया लगता है। हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग कहता है तो मुस्लिम पक्ष फव्वारा कहता है लेकिन मुस्लिम पक्ष यह नहीं बता पाता कि साढे तीन सौ बरस पहले क्या कोई ऐसी तकनीक ईजाद हो गई थी जिससे नीचे लगा फव्वारा ऊपर पानी फेंक सके। ऐसे बहुत से झूठ टीवी की बहसों में बार–बार एक्सपोज हो रहे हैं।

सर्वे के वीडियोज ने मस्जिद की दीवारों पर बने या उकेरे हिंदू चिह्नों को दिखाया है‚ वहां कमल‚ शंख‚ स्वास्तिक‚ डमरू आदि के चिह्न साफ दिखते हैं। लेकिन मुस्लिम पक्ष इस सबको नहीं मानता। इसलिए यही रास्ता बचता है कि अदालत पुरातत्व से जांच कराए लेकिन बहुत से मुस्लिम पक्षकार ‘जांच’ किए जाने को ही चुनौती देते हैं जिसे अदालत ने नहीं माना है। मुस्लिमों का एक हिस्सा इस बात को भी नहीं स्वीकारता कि ज्ञानवापी मंदिर को औरंगजेब ने तोडा था जबकि प्रमाण के तौर पर स्वयं औरंगजेब के फरमान तक दिखाए गए हैं। जैसे–जैसे मीडिया में बहसें बढती गई हैं‚ वैसे–वैसे कट्टरता को भी बढ़ते देखा जा सकता है। और यही मीडिया की चिंता का विषय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
गेहूं पर छिड़ी जंग में भारत एक बार फिर उसी ‘रंग’ में दिख रहा है………..

गेहूं पर छिड़ी जंग में भारत एक बार फिर उसी ‘रंग' में दिख रहा है...........

भारत सीमा पर किसी भी तरह के हालातों से निपटने को तैयार…………..

भारत सीमा पर किसी भी तरह के हालातों से निपटने को तैयार..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend