ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की विशिष्ट पहचान है कि यहां हर बात में राजनीति हो जाती है…………

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
बिहार की विशिष्ट पहचान है कि यहां हर बात में राजनीति हो जाती है…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की विशिष्ट पहचान यह भी है कि यहां हर बात में राजनीति हो जाती है। किसी एक परिघटना का कोई पक्ष सामने आता है। लेकिन बहुत कुछ पीछे छिप जाता है। इस छिपे हुए पक्ष को लेकर फिर राजनीति शुरू हो जाती है। यह सिलसिला उस समय तक चलता रहता है, जब तक कि कोई दूसरी घटना न हो जाए। कोई नया मुद्दा न मिल जाए। जातिगत जनगणना को लेकर इन दिनों यही हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसके पक्ष में हैं। उन्होंने पहल की। नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मिला। यह बड़ी राजनीतिक घटना थी। लेकिन एक समय के बाद यह विषय परिदृश्य में ओझल हो गया था। अब फिर से मुख्य पटल पर आ गया है तो राजनीति भी शुरू हो गई है।

ताजा राजनीतिक घटनाक्रम यह है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंद पड़ रही जातिगत जनगणना की मांग को फिर आवाज दे बैठे। गत मंगलवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 72 घंटे के भीतर कोई सकारात्मक फैसला लें, अन्यथा वह पैदल ही दिल्ली चल देंगे। लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें 30 घंटे के भीतर ही बुला लिया। आम तौर पर ऐसी मुलाकातों में किसी तीसरे की उपस्थिति जरूर होती है। लेकिन तेजस्वी से मुलाकात के बारे में बताया गया कि उस समय कोई तीसरा नहीं था। यहां तक कि सरकारी अधिकारियों को भी इस मुलाकात से दूर रखा गया था। तीसरे की उपस्थिति न होने के बावजूद बैठक की खबर तेजस्वी के माध्यम से बाहर आई, जिसमें उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना के लिए सहमत हैं। वैसे देखा जाए तो इस जानकारी में कुछ भी नया नहीं है। मुख्यमंत्री तो पहले से ही सहमत हैं, सवाल है जनगणना कराने का।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर गत बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। जागरण
इस मुलाकात के बाद तेजस्वी की इस शांति ने नई राजनीति को जन्म दे दिया। प्रदेश स्तरीय सहमति और केंद्रीय असहमति के बीच झूल रहे साथी भारतीय जनता पार्टी पर जदयू ने फिर दबाव बना दिया। जदयू-राजद की संभावित जुगलबंदी को फिर हवा दे दी। तेजस्वी के हाथ यह बड़ा मुद्दा जाने से रोककर वही काम किया जो प्रधानमंत्री से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के दौरान किया था यानी अगुआई।

जातिगत जनगणना ऐसा विषय है जिसमें सभी दलों के सुर एक हैं। तेजस्वी ने जब पदयात्र की घोषणा की तो विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी उनके साथ तुरंत तैयार हो गए। सरकार के सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने- गधों की गणना हो सकती है तो जातिगत क्यों नहीं, ऐसा कहकर माहौल गरमाने का काम किया। चूंकि बात मुख्यमंत्री से संबंधित थी तो जदयू ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई, तुरंत इसका समर्थन कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुलाकर समझाया कि कैबिनेट से इसे पास कराकर जनगणना कराई जाएगी। जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। तेजस्वी खुश होकर बाहर निकल आए। यह तय माना गया कि अब जातीय जनगणना होनी ही है। हालांकि भाजपा फिलहाल चुप है, क्योंकि केंद्र इस पर राजी नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री से मिलने गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में वह भी शामिल थी। इसलिए उसकी चुप्पी मौन सहमति ही मानी जा रही है।

आखिर प्रारूप में कितनी जातियों का नाम शामिल किया जाएगा। उच्चारण बदलने से ही कई जातियां बदल जाती हैं। मोटे तौर पर करीब दो सौ जातियों का जिक्र हो पाता है। लेकिन जातियों के अंदर कई जातियां हैं। मल्लाह या निषाद को उदाहरण के रूप में लिया जा सकता है। इसकी कई जातियां हैं जो काम के वर्ग के हिसाब से तो एक हैं, लेकिन उनके बीच शादी-ब्याह का संबंध नहीं बन पाता। यही हाल वैश्य बिरादरी का है। इनके अलावा सवाल साधन और संरचना का भी है। बिहार में भूमि सर्वेक्षण का प्रयास वर्ष 2011 से चल रहा है। बीते 11 वर्षो में किसी एक जिले का भूमि सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जबकि इसके उपक्रम के लिए केंद्र सरकार भी धन दे रही है। सरकार लाख कोशिश कर ले, फिर भी दो-चार साल में जातिगत जनगणना का पूरा होना संभव नहीं दिखता है। हां, इसकी घोषणा हो सकती है। अधिसूचना जारी हो सकती है और यह अगले कुछ चुनावों तक मुद्दा बना रह सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में नए सीएम का होगा चुनाव

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में नए सीएम का होगा चुनाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में बुद्ध पूर्णिमा कल साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगेगा

सर्वार्थ सिद्धि योग में बुद्ध पूर्णिमा कल साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend